{"_id":"613a43208ebc3eb796118a75","slug":"bainama-of-khalihan-land-protest-maharajganj-news-gkp408558031","type":"story","status":"publish","title_hn":"खलिहान की जमीन को बैनामा कराने पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खलिहान की जमीन को बैनामा कराने पर प्रदर्शन
विज्ञापन
खलिहान की जमीन को बैनामा कराने पर लोगों का प्रदर्शन
बरगदवां (महराजगंज )। क्षेत्र के भगतपुरवा गांव में बृहस्पतिवार की सुबह 8 बजे ग्रामीणों ने गांव के ही व्यक्ति पर ग्रामसभा व खलिहान की जमीन को फर्जी तरीके से बैनामा कराने का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। कुछ लोगों के समझाने पर ग्रामीण शांत होकर घर चले गए।
ग्रामीणों का कहना है कि उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देने के बाद भी अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। एक व्यक्ति द्वारा जमीन को कब्जा कर लिया गया है। इस दौरान ग्रामीण हरि प्रसाद, रामप्रसाद, नर्वदे, राजेश, महेंद्र, गुलैची, रामअवतार, राधेश्याम भारती, तामेश्वर, भगवान दास, रामनारायण, शैरूननिशा, गायत्री, राम अवध, दिनानाथ, रामसकल, बजरंगी, शरलू, जयवंता आदि ने कहा कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो तहसील का घेराव किया जाएगा।