{"_id":"646d0cf452ea3a1bc102c854","slug":"baby-x-ray-7777444110-maharajganj-news-c-7-1-178545-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदी मैम का पता भी नहीं लगा पा रही पुलिस: बच्ची के नाना बोले, जांच में हो रही है लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदी मैम का पता भी नहीं लगा पा रही पुलिस: बच्ची के नाना बोले, जांच में हो रही है लापरवाही
Wed, 24 May 2023 02:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज।
Updated Wed, 24 May 2023 02:24 PM IST
सार
थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि बच्ची का एक्स-रे कराया गया है। सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। आरोप को सिद्ध करने के लिए अब तक मजबूत साक्ष्य नहीं मिले हैं। पूरी पारदर्शिता के साथ कार्रवाई की जा रही है। इस प्रकरण को लेकर पुलिस गंभीर है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
महराजगंज जिले में नौतनवां कस्बे के एक निजी स्कूल की बच्ची के साथ गंदी हरकत करने वाली शिक्षिका की मंगलवार को भी पुलिस पहचान नहीं कर सकी। अलबत्ता बच्ची का एक्स-रे कराया गया। बच्ची की उम्र चार वर्ष होने के कारण डॉक्टर ने घटना के बारे में उसकी मां से पूछताछ की। बच्ची के नाना का आरोप है कि पुलिस मामले में लापरवाही बरत रही है।
बच्ची की मां ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात पर रिपोर्ट तो जरूर दर्ज कर लिया है। लेकिन, उसकी जांच की गति बेहद सुस्त है। उसने आरोप लगाया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच ठीक से नहीं की गई है। केवल कोरम पूरा किया गया है। यदि उच्चाधिकारियों तक मामला नहीं पहुंचा होता तो शायद रिपोर्ट भी दर्ज नहीं होती। डॉक्टर ने कुछ जरूरी बात पूछीं हैं। उन्हें विस्तार से जानकारी दी गई है।
बच्ची के नाना ने बताया कि सोमवार को भी जांच के लिए बुलाया गया था, लेकिन कुछ हुआ था। कुछ जरूरी प्रपत्र पर हस्ताक्षर कराने के बाद भेज दिया गया था। मंगलवार को बच्ची का एक्स-रे कराया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि शुरुआत से ही इस प्रकरण में लापरवाही बरती जा रही है। उन्होंने सवाल किया कि वह कौन सी मैम हैं, जिसके बारे में छिपाने की कोशिश हो रही है।