फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   awareness rally organized to prevent communicable diseases

संचारी रोगों से बचाव को लेकर निकली जागरूकता रैली

Wed, 01 Jul 2020 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
awareness rally organized to prevent communicable diseases
संचारी रोगों से बचाव को लेकर निकाली जागरूकता रैली
विज्ञापन

महराजगंज/निचलौल। शहर में नगर पालिका प्रशासन की ओर से फरेंदा रोड पर साफ सफाई के साथ ही सैनिटाइज किया गया। इसके अलावा शहर में अन्य स्थानों को नगर पालिका कर्मियों ने सैनिटाइज किया। वहीं संचारी रोग नियंत्रण अभियान माह शुरू होने के साथ ही बुधवार को निचलौल नगर पंचायत परिसर से नगर के विभिन्न हिस्सों में जागरूकता रैली निकाली गई। नगर पंचायत परिसर से निकली रैली को नगर पंचायत अध्यक्ष विश्वनाथ मद्धेशिया ने झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि अगर लोग जागरूकता का परिचय दें और अपने आसपास साफ सफाई रखें तो बीमारी नहीं होगी। स्वच्छता को लेकर सरकार की ओर से अभियान भी चलाया जा रहा है। ईओ देवेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि सभी कर्मचारी कार्ययोजना के आधार पर अभियान के दौरान काम करें तो अभियान को सफल बनाया जा सकता है। इस अवसर पर राकेश मद्धेशिया, भोला, रामानंद, मनीष खड़किया, भोलू, कमलेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed