फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Awareness created for environmental protection and water conservation

Maharajganj News: पर्यावरण सुरक्षा व जल संरक्षण के प्रति किया गया जागरूक

Fri, 07 Mar 2025 09:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 09:25 PM IST
विज्ञापन
Awareness created for environmental protection and water conservation
फरेंदा। परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी काॅलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर में शुक्रवार को शिविर स्थल प्राथमिक विद्यालय परशुरामपुर में स्वयंसेवकों ने टोली बनाकर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने आसपास के ग्रामीणों को पर्यावरण सुरक्षा एवं जल संरक्षण के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

शिविर में बौद्धिक परिचर्चा का भी आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. चंद्रजीत ने कहा कि सभी को पर्यावरण सुरक्षा एवं जल संरक्षण करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि डॉ. केपी सिंह ने गीत के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। डॉ. प्रमोद चौरसिया ने संसाधनों के समावेशी उपयोग की बात कही। डॉ. आयुश सिंह ने प्लास्टिक का उपयोग कम करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

डॉ. सतीश कुमार ने पर्यावरण के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम में स्वयंसेवक खूशबू, गीता साहनी, संदनी मौर्या, साधना, सलोनी, ज्योती साहनी, अलीशा, दीपकला, सुशीला, प्रिया त्रिपाठी, अर्चना गौड़ ने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरण सुरक्षा एवं जल संरक्षण पर अपने विचार प्रस्तुत किए। संचालन डॉ. संजय कुमार शर्मा ने किया। इस दौरान डॉ. श्रीदयाल वर्मा, डॉ. अरून यादव, डॉ. राजेश चौधरी, जमुना निषाद, अरूण कुमार सिंह व राजेश सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed