{"_id":"5f57d5898ebc3e445632d7b5","slug":"award-maharajganj-news-gkp3646940104","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड के मेधावी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड के मेधावी सम्मानित
विज्ञापन
डीएम बोले, लक्ष्य बनाकर आगे बढ़े विद्यार्थी, ईमानदारी से किया प्रयास अवश्य रंग लाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। ‘अमर उजाला’ की ओर से मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले में प्रथम, द्वितीय और तृतीय प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को डीएम और सीडीओ ने मेडल, प्रशस्ति पत्र व अमर उजाला की ईयर बुक देकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में लक्ष्य बनाकर आगे बढ़े। ईमानदारी से किया प्रयास अवश्य रंग लाएगा और आप अपने लक्ष्य को हासिल कर सकेंगे। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सम्मानित विद्यार्थियों को सुझाव भी दिए। इसी क्रम में विद्यार्थियों द्वारा पूछे प्रश्नों को सहजता से उत्तर भी दिया।
विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी पवन अग्रवाल ने कहा कि सफलता के लिए सतत प्रयास की जरूरत है। मन लगाकर पढ़ाई करें। संचालन कर रहे जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। इस दौरान अपर उप जिलाधिकारी अविनाश कुमार, बीएसएस कॉलेज के प्रबंधक पंकज तिवारी, नीरज तिवारी, पंडित दीन दयाल इंटर कालेज के निदेशक दुर्गेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
ये विद्यार्थी हुए सम्मानित
यूपी बोर्ड की परीक्षा में हाईस्कूल में प्रदेश की वरीयता सूची में छठां स्थान प्राप्त करने वाली और जिले की टॉपर व कार्मल इंटर कॉलेज की छात्रा दीक्षा पांडेय, दूसरा स्थान पाने वाले चोखराज तुलस्यान इंटर कॉलेज के अक्षय यादव और तीसरा स्थान पाने वाले आरपीआईसी के छात्र हिमांशु पांडेय सम्मानित हुए। इसी क्रम में इंटर में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पंडित दीनदयाल इंकॉ की छात्रा शालिनी मिश्रा, अनन्या पटेल और आरपीआईसी की नंदिनी प्रजापति को पुरस्कृत किया गया।
फोटो
मेधावी बोले, आगे बढ़ने की मिली प्रेरणा
दसवीं की टॉपर दीक्षा पांडेय ने कहा कि कार्यक्रम में सफलता के लिए जरूरी सुझाव मिला। अधिकारियों के मिला ज्ञान आगे बढ़ने में मददगार साबित होगा। अक्षय यादव व हिमांशु पांडेय ने कहा कि कार्यक्रम से उत्साह बढ़ा है। आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली। डीएम व सीडीओ से संवाद के माध्यम से जवाब पाकर काफी संतुष्टि मिली। 12 की टॉपर शालिनी मिश्रा ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का सुझाव मिला, यह भविष्य में काफी सहायक होगा। अनन्या पटेल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से आत्मबल बढ़ता है। नंदिनी प्रजापति ने कहा कि सतत परिश्रम कर लक्ष्य को प्राप्त करने की प्रेरणा मिली।
आईएएस बनकर पापा के सपनों को साकार करना चाहती हैं दीक्षा
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश में छठवां स्थान हासिल करने वाली छात्रा दीक्षा पांडेय ने सम्मानित होने के बाद ‘अमर उजाला’ को धन्यवाद कहा। 94.50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली दीक्षा शहर के कार्मल इंटर कॉलेज की छात्रा हैं। पिता जिला कारागार में मुख्य आरक्षी हैं। सम्मानित होने के बाद दीक्षा ने कहा कि वे बेहतर ढंग से पढ़ाई कर आईएएस बनना चाहती हैं। जिससे पापा का सपना साकार हो। उन्होंने बताया कि मन लगाकर अध्ययन करने का परिणाम रहा की जिले में पहला और प्रदेश में छठवां स्थान मिला। यह क्रम आगे भी जारी रहेगा। प्रत्येक दिन कम से कम आठ की पढ़ाई करती हूं। देवरिया जिले के मधवापुर गांव के रहने वाले दीक्षा के पिता पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि बेटी ने हम सभी मान बढ़ाया है।