फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Auto drivers occupy the entrance of the bus stand and the main road.

Maharajganj News: बस स्टैंड के प्रवेश व मुख्य सड़क पर ऑटो चालकों का कब्जा

Thu, 29 Feb 2024 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 29 Feb 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Auto drivers occupy the entrance of the bus stand and the main road.
महराजगंज। शहर में बस स्टैंड के प्रवेश व मुख्य सड़क पर ऑटो का जमावड़ा लगा रहता है। गेट पर खड़े ऑटो के कारण बाहर निकलते समय बस चालकों को परेशानी हो रही है। अव्यवस्थित ढंग से खड़े ऑटो के कारण बस चालक बसें निकालने के लिए पहले ऑटो के वहां से हटने का इंतजार करते हैं। बाद में बस निकालते हैं।
विज्ञापन

ऑटो के कारण बस स्टैंड के बाहर जाम जैसी स्थिति हो जाती है। हालांकि ट्रैफिक पुलिस की ओर से इनके चालान भी किए जा रहे हैं, लेकिन फिर भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा। बस स्टैंड के साथ ऑटो के खड़े होने के लिए भी स्थान निर्धारित किया गया है, लेकिन इसके बावजूद ज्यादातर चालक अपने ऑटो को स्टैंड के गेट के सामने खड़ा कर देते हैं। यहीं से सवारियों को बैठाते और उतारते हैं। कई बार तो सवारियों को लेकर भी ऑटो चालकों के बीच कहासुनी हो जाती है। बस अड्डे के सामने हादसों के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं आ रहा। प्रवेश द्वार के बाहर ऑटो चालकों में सवारी उठाने की होड़ लगी रहती है। जैसे ही बस आती है, ऑटो चालक ऑटो को गेट के बाहर खड़ा कर देते हैं। कई ऑटो लाइन में लगे रहते हैं।
विज्ञापन

शहरवासी अंगद कुमार, संतोष कुमार श्रीवास्तव, अभिषेक बेरीवाल, विजय चौरसिया का कहना है कि ऑटो चालकों की मनमानी से यहां हर समय भीड़भाड़ की स्थिति बनी रहती है। यातायात प्रभारी अरूणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed