फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Auditorium construction will be faster after the new design

Maharajganj News: नई डिजाइन के बाद ऑडिटोरियम निर्माण होगा तेज

Thu, 10 Apr 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 10 Apr 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Auditorium construction will be faster after the new design
महराजगंज। बदल रहे महराजगंज में विकास कार्यों को गति देने का प्रयास तेजी से हो रहा है। कलक्ट्रेट परिसर में ऑडिटोरियम का निर्माण रूक गया है। करीब एक सप्ताह के अंदर नई डिजाइन आने के बाद निर्माण कार्य में तेजी आएगी।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर जिला अस्पताल में बन रहा क्रिटिकल केयर यूनिट अंतिम चरण में है। कलक्ट्रेट परिसर में बन रहे ऑडिटोरियम का निर्माण इन दिनों ठप है। परिसर में निर्माण सामाग्री गिराई गई है। ऑडिटोरियम के डिजाइन में ऊपरी तल पर कुछ परिवर्तन है। इसके लिए नक्शे में संशोधन के लिए शासन को भेजा गया। एक सप्ताह तक नया नक्शा आने के बाद काम तेजी से कराया जाएगा। अत्याधुनिक ऑडिटोरियम की कुल लागत 15.22 करोड़ है।
विज्ञापन

प्रथम किश्त के रूप में 2.67 करोड़ की राशि मिली है। ऑडिटोरियम का क्षेत्रफल भूमितल पर 1950 वर्ग मीटर है। इसमें मुख्य मंच, मुख्य हाल और कुल 480 कुर्सियां लगाई जाएंगी। आधुनिक पार्किंग का भी निर्माण किया जाएगा। जबकि, प्रथम तल पर 380 वर्ग मीटर में वीआईपी सूट का निर्माण किया जाएगा। निर्माण पूरा होने के बाद जनपद के विकास में एक बड़ी उपलब्धि जुड़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अत्याधुनिक ऑडिटोरियम में डिजिटल साउंड सिस्टम, डिजिटल साइनेज, सीसीटीवी, लाइट एंड साउंड सिस्टम, प्रोजेक्टर सहित सभी आधुनिक सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा। पूरा ऑडिटोरियम सेंट्रली एसी होगा। ऑडिटोरियम में सामान्य दर्शक दीर्घा सहित वीआईपी दीर्घा का भी निर्माण किया जाएगा।

इस संबंध में अपर जिलाधिकारी पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि नक्शा आने के बाद काम शुरू होगा। ऊपरी तल पर सरकारी कार्यालय भी बनेगा। इसकी डिजाइन आने के बाद काम में तेजी आएगी। निर्धारित समय सीमा के अंदर काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed