{"_id":"699a184dd0298159f80022b7","slug":"attempt-to-steal-by-breaking-the-locks-of-the-counter-kept-in-the-advocates-chamber-maharajganj-news-c-206-1-mhg1032-172043-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अधिवक्ताओं के चेंबर में रखे काउंटर के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अधिवक्ताओं के चेंबर में रखे काउंटर के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस में बार एसोसिएशन के कनिष्ठ उपाध्यक्ष की शिकायत
नौतनवा। अधिवक्ताओं के चेंबर में रखे काउंटर के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया जा रहा है। शनिवार की सुबह दो अधिवक्ताओं के काउंटर में लगे ताले टूटे मिले हैं। वहीं तहसील में लगे तीन इंडिया मार्क हैंडपंप पूरी तरह से बंद पड़े हैं। बार एसोसिएशन के कनिष्ठ उपाध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद शुक्ला ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में यह शिकायत की।
सडीएम नवीन प्रसाद एवं सीओ अंकुर गौतम को समस्या से अवगत कराते हुए उन्होंने कहा कि शाम के समय अधिवक्ताओं के चेंबर में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बैठकर खुलेआम शराब का सेवन किया जा रहा है। इससे अधिवक्ताओं एवं आमजन को विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। समाधान दिवस के दौरान कुल 54 मामले दर्ज हुए, जिनमें से 9 मामलों का निस्तारण कर दिया गया।
अधिवक्ता नागेंद्र शुक्ला एवं राजकुमार राजन ने पत्र देकर कहा कि उनके काउंटर का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया है। अधिवक्ताओं ने उक्त समस्या के समाधान की मांग की। इस दौरान एसडीएम नवीन प्रसाद, सीओ अंकुर गौतम, तहसीलदार कर्ण सिंह, नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी रतनपुर अमित कुमार मिश्रा व लक्ष्मीपुर मृत्युंजय यादव, एसडीओ विद्युत सतीश कुमार रावत, उपनिरीक्षक दिव्यांशु राय मौजूद रहे। संवाद