फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Attempt to rob and molest businessman's wife by kidnapping him

Maharajganj News: व्यापारी की पत्नी को अगवाकर लूट और छेड़खानी की कोशिश

Thu, 15 Feb 2024 03:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 15 Feb 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rob and molest businessman's wife by kidnapping him
महराजगंज। शादी समारोह से लौट रही महिला को घर छोड़ने के बजाए बोलेरो चालक ने उसे अगवा करने की कोशिश की। विरोध करने पर लूट और छेड़खानी करने लगा। महिला की चिल्लाने पर गांववालों को अपनी ओर बढ़ते देखकर चालक ने जैसीे ही गाड़ी रोकी महिला कूद गई। इसके बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। महिला का पति एक व्यापारी है।
विज्ञापन

महराजगंज जिले के घुघली नगर से मंगलवार को एक शख्स के घर से परतावल बारात गई थी। उस बरात में नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के क्रांति चौराहा निवासी खुश मोहम्मद भी किराए पर अपना वाहन लेकर गया था। पुलिस के अनुसार, मंगलवार की देर रात को परिवार की महिलाएं बरात में शामिल होने के बाद खुश मोहम्मद के वाहन से घर के लिए चलीं। घुघली के एक चौराहे पर महिलाएं उतर गईं। एक महिला का घर नगर के बाहरी छोर पर था। उसी रास्ते वाहन लेकर जा रहा आरोपी चालक महिला को दरवाजे पर छोड़ने की बात कही। जब महिला का घर आया तो वाहन रोकने के बजाए उसकी गति बढ़ा दी। तेज आवाज में गाना बजाने लगा। विरोध करने पर महिला से छेड़खानी शुरू कर दी। इसका महिला ने विरोध किया।
विज्ञापन

बैकुंठी पुल को पार करने बाद नौरंगिया-घुघली मार्ग के मल्लाही पट्टी टोले के पास महिला की आवाज पर लोग वाहन की ओर दौड़े। लोगों को आता देख वाहन जैसी ही रोका महिला बाहर कूद गई। महिला के बताए नंबर पर लोगों ने फोन कर घर वालों को जानकारी दी। महराजगंज के घुघली थाने की पुलिस ने आरोपी चालक पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। बुधवार को दोपहर में घुघली पुलिस क्रांति चौराहा पर पहुंची और नेबुआ नौरंगिया पुलिस की मदद से आरोपी के घर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। महराजगंज के अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी खुश मोहम्मद निवासी मंडार बिंदवलिया जिला कुशीनगर को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय चालान किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed