फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Attempt to rape a woman who was dropping her daughter to school

Maharajganj News: बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही महिला से दुष्कर्म का प्रयास

Mon, 01 Apr 2024 01:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 01 Apr 2024 01:21 PM IST
विज्ञापन
Attempt to rape a woman who was dropping her daughter to school
निचलौल। कोठीभार थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही महिला से कुछ युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के शोर के बाद आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह सुबह करीब 8.30 बजे स्कूटी से बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही थी। इसी बीच पहले से रास्ते में घात लगाए कुछ मनबढ़ों ने रोक लिया। अभी वह कुछ समझ पाती कि मनबढ़ों ने स्कूटी से जबरन उठाकर एक घर के अंदर लेकर चले गए। जहां पर पहले से मौजूद एक युवक ने कहा कि की इसने मेरे खिलाफ केस दर्ज कराई है। इसके बाद मनबढ़ों ने कपड़ा फाड़ दिया और दुष्कर्म करने की कोशिश की। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

कोठीभार थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी है। महिला के साथ मारपीट हुई है। महिला की ओर से झूठा आरोप लगाया जा रहा है। पीड़िता की तहरीर पर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed