फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Attempt to rape a woman after entering the house, husband's eyes gouged out when she protested

Maharajganj News: घर में घुस कर महिला से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध पर पति की आंख फोड़ी

Thu, 18 Jul 2024 04:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 18 Jul 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rape a woman after entering the house, husband's eyes gouged out when she protested
महराजगंज।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर में घुस कर महिला से दुष्कर्म की कोशिश और विरोध पर पति को पीट कर उसकी आंख फोड़ देने का मामला सामने आया है। मामला 12 जुलाई का है, जिसमें पुलिस ने एसपी के निर्देश पर बुधवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता की तहरीर के अनुसार, 12 जुलाई (शुक्रवार) की रात करीब आठ बजे वह अपने घर पर थी। इसी दौरान गांव का ही एक युवक उनके दरवाजे पर आकर अपशब्द बोलने लगा। उसने इसका विरोध किया तो जान से मारने की नीयत से उसने दौड़ा लिया। वह घर में भागी तो मनबढ़ भी घर में घुस गया और उसके साथ छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की। इसी बीच उसकी चीख पुकार सुनकर उसके पति वहां आ गए। उन्होंने मनबढ़ से उसे बचाने की कोशिश की तो उसने डंडे से उन्हें भी पीटना शुरू कर दिया जिसमें उनकी आंख फूट गई। उन दोनों की चीख पुकार सुन गांव वाले इकट्ठा हुए तो मनबढ़ जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला।
विज्ञापन

महिला का आरोप है उसने उसी रात स्थानीय थाने में जाकर मामले की सूचना दी पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। हार कर उसने एसपी को अपनी पीड़ा सुनाई तब उनके निर्देश पर पुलिस ने केस दर्ज किया। सदर कोतवाल राहुल शुक्ला ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed