फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Attempt to kidnap student and take her to Nepal, case registered

Maharajganj News: छात्रा का अपहरण कर नेपाल ले जाने की कोशिश, केस

Sun, 09 Mar 2025 09:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 09 Mar 2025 09:03 PM IST
विज्ञापन
Attempt to kidnap student and take her to Nepal, case registered
बागापार। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव में कक्षा छह की छात्रा का बाइक से अपहरण कर नेपाल ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। रविवार की देर शाम कोतवाली पुलिस एक आरोपित के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की एक विद्यालय में कक्षा छह में पढ़ती है। बीते बृहस्पतिवार को वह विद्यालय में पढ़ने गई थी। इसी दौरान उसी के गांव का एक युवक लड़की को बहला-फुसलाकर बाइक पर बैठा लिया और ठूठीबारी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर भुजहवा बाॅर्डर तक ले गया।
विज्ञापन

पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपी उसकी बेटी को नेपाल बाॅर्डर पार कराने की कोशिश कर रहा था कि लक्ष्मीपुर भुजहवा चौकी के पुलिसकर्मियों ने आरोपी के साथ छात्रा को पकड़ लिया और घटना की सूचना परिजनों को दी। इसके बाद चौकी से पीड़िता की सुपुर्दगी लेकर परिजन घर आए। घर पहुंचकर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई। पीड़िता के पिता ने तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सत्येंद्र कुमार राय के अनुसार पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपित के विरुद्ध अपहरण व धमकी देने से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed