{"_id":"64a07f5ebdb5f541b8068037","slug":"attempt-to-kidnap-girl-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-1088-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: निचलौल में युवती के अपरहण का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: निचलौल में युवती के अपरहण का प्रयास
Sun, 02 Jul 2023 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 02 Jul 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
मामले की जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। निचलौल शहर के एक निजी हॉस्पिटल से शनिवार की रात में कुछ लोगों ने एक युवती के अपरहण का प्रयास किया। मकसद में कामयाब न होने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। युवती की दादी ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
युवती की दादी ने पुलिस से बताया है कि 30 जून की रात करीब 2:30 बजे कुछ लोग आकर हंगामा करने लगे। शोर-शराबे की आवाज सुनकर नतिनी को जगाकर देखने के लिए भेजा। नतिनी ने दरवाजा खोला तो हंगामा कर रहे लोगों ने उसके साथ दुर्व्यवहार करते हुए अपरहण का प्रयास करने लगे। नतिनी के शोर मचाने पर वह खुद बाहर निकली। इसी बीच पड़ोसी भी जुट गए।
उन्होंने बताया कि लोगों की भीड़ देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग। वहीं आरोप को निराधार बताते हुए हंगामा करने के आरोपियों ने बताया कि हॉस्पिटल में 13 जून को एक गर्भवती महिला का अल्ट्रासाउंड कराया गया था जिसका रिपोर्ट गलत था। निचलौल के थाना प्रभारी आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।