फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   At some places the doctor arrived late and at some places the patient was given effective medicine and sent home.

Maharajganj News: कहीं डॉक्टर देर से पहुंचे तो कहीं मरीज को काम चलाऊ दवा देकर घर भेजा

Mon, 23 Oct 2023 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
At some places the doctor arrived late and at some places the patient was given effective medicine and sent home.
आरोग्य मेले में बदहाल व्यवस्था के बीच मरीजों ने कराया इलाज, आरोग्य मेले का नहीं लगा था बैनर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। आरोग्य मेले में मरीजों का बेहतर ढंग से इलाज नहीं हो रहा है। पनियरा क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों की पड़ताल में आरोग्य मेले के हकीकत की पोल खुल गई। कहीं डाक्टर साहब बीस मिनट बाद पहुंचे तो कहीं काम चलाऊ दवा देकर मरीज को घर भेज दिया गया। बदहाल व्यवस्था के बीच मरीज किसी तरह से दवा लेकर घर चले गए।
रविवार को 11:25 नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मौलागंज की पड़ताल के दौरान वहां कोई चिकित्सक नहीं दिखे। फार्मासिस्ट दीनानाथ पटवा मौजूद थे। आरोग्य मेले में प्रचार प्रसार के लिए कहीं पर कोई बैनर नहीं लगा था। फार्मासिस्ट दीनानाथ पटवा ने बताया कि चिकित्सक डाॅ. रणविजय सिंह की ड्यूटी हैं, लेकिन वह अभी रास्ते में हैं। एएनएम अनुपमा मौर्य मौजूद है। लगभग बीस मिनट के बाद डॉ. रणविजय सिंह आए और मरीजों को देखना शुरू किया।
विज्ञापन

मरीज शांति देवी ने बताया कि न्यू पीएचसी मौलागंज में 10:30 बजे गठिया रोग की इलाज के लिए आरोग्य मेले में पहुंची थी, जहां पर कोई चिकित्सक नहीं थे। अस्पताल के बाहर डाक्टर के इंतजार में आधा घंटे तक बैठी रहीं। जब कोई चिकित्सक नहीं मिला तो फिर मौलागंज बाजार में एक निजी क्लीनिक केंद्र पर दवा लेकर घर चली गई। मरीज खेताऊ का कहना है कि जोड़ों में बहुत तेज दर्द हो रहा था अस्पताल पर इलाज के लिए पहुंचे थे। जहां पर फार्मासिस्ट मौजूद थे। बिना लक्षण जाने ही दर्द की दवा देकर लौटा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



रामनगर के हुड़रा टोले पर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बभनौली माफी में 12:55 बजे मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में डॉ खालिद खां मरीजों का इलाज करते हुए मिले। फार्मासिस्ट नवीन जायसवाल, एएनएम ज्योति तिवारी, आशा कार्यकर्ता किरण, चंद्ररेखा व चौकीदार उमेश सिंह मौजूद मिले, लेकिन अस्पताल पर प्रचार-प्रसार के लिए बैनर नहीं लगा था। मरीज माया ने बताया कि दांत में सूजन के वजह से बहुत तेज दर्द हो रहा था। अस्पताल पर इलाज के लिए गई। अस्पताल में जो दवा उपलब्ध थी उसको चिकित्सकों ने दी। मरीज शिवा के कान से मवाद आ रहा है। ड्राॅप दिया गया।

----------------------
आरोग्य मेले में सभी चिकित्सकों को समय से उपस्थित रहने का निर्देश है। अगर कहीं लापरवाही हुई है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। अस्पतालों में सभी दवाएं उपलब्ध हैं। मरीजों का बेहतर ढंग से इलाज किया गया।
डॉ. राकेश कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी
--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed