फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Assets worth two crores of drugs mafia real brothers attached

Maharajganj News: ड्रग्स माफिया सगे भाइयों की दो करोड़ की संपत्ति कुर्क

Mon, 07 Aug 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 07 Aug 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Assets worth two crores of drugs mafia real brothers attached
ड्रग्स माफिया सगे भाइयों की दो करोड़ की संपत्ति कुर्क
समाज विरोधी क्रियाकलाप में लिप्त पाए जाने पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


महराजगंज। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के दो सगे भाइयों इरफान खान तथा आमिर खान के खिलाफ पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की है। रविवार को उनकी दो करोड़ की संपत्ति कुर्क कर ली गई। दोनों भाई ड्रग्स के मामले में कई बार पकड़े जा चुके हैं। जमानत पर छूटने के बाद दोनों फिर ड्रग्स के कारोबार में लिप्त हो जाते थे। पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने के क्रम में दोनों भाइयों की करीब दो करोड़ की संपत्ति कुर्क कर ली है।
रविवार दोपहर एसडीएम नौतनवां मुकेश कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नौतनवां आभा सिंह के नेतृत्व में आदर्श नगर पंचायत सोनौली के ड्रग्स माफिया की नगर के दो वार्डों में स्थित तीन स्थानों पर खेत, घर तथा बाउंड्री को कुर्क किया गया। एसडीएम ने बताया कि सोनौली कोतवाली क्षेत्र के ग्रामसभा त्रिलोकपुर में तीन स्थानों पर बोर्ड बैनर लगाकर डुगडुगी बजाकर भूमि पर लाल झंडी लगा दी गई है। इसी क्रम में सुकरौली में स्थित एक बाउंड्री वाल को तथा सोनौली कस्बे में स्थित एक मकान को बैनर लगाकर सील कर दिया गया। साथ ही आरोपी खेत स्वामी को बुलाकर हिदायत दी गई कि वह चिह्नित भूमि पर किसी तरह का कार्य नहीं करेगा। एसडीएम नौतनवा मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि गिरोह बंद अधिनियम के तहत इरफान खान की एक करोड़ 71 लाख रुपये कीमत तथा आमिर खान की 55 लाख रुपए की कीमत की संपत्ति को कुर्क किया गया है।
विज्ञापन


इस मौके पर नायब तहसीलदार नौतनवा अरविंद श्रीवास्तव राजस्व निरीक्षक, कोतवाल सोनौली अभिषेक सिंह, चौकी प्रभारी अंकित सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

कितनी संपत्ति हुई कुर्क

- इरफान खान पुत्र नाजिर खान निवासी वार्ड नंबर 14 लोहिया नगर थाना सोनौली जनपद महराजगंज की कुर्की की गई संपत्ति ग्राम जुगौली मे अराजी नंबर 89/026 से 0.18 हेक्टेयर एवं ग्राम सुकरौली में अराजी नं0 64/662/0.522 हेक्टेयर मे से 0.045 हेक्टेयर व अराजी नं0 389/0.975 हेक्टेयर मे से 0.205 हेक्टेयर ग्राम त्रिलोकपुर मे अराजी नं0 154/0.709 मे से 0.07079 हेक्टेयर कुल 0.347 हेक्टेयर भूमि किमत 17135450 रुपये।
---------------

--- आमिर खान निवासी वार्ड नं0 14 लोहिया नगर थाना सोनौली जनपद महराजगंज की भूमि अराजी नं0 389/0.085 हेक्टेयर एवं 364/662/0.522/0.245 हेक्टेयर किमत 4562500 रुपये की कुर्क हुई है।
--------------------

2021 में हुई थी बड़ी बरामदगी
06 फरवरी 2021 में तत्कालीन एसडीएम नौतनवा प्रमोद कुमार को सूचना मिली कि थी कि सोनौली कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली गांव स्थित एक मकान में नेपाल तस्करी के रास्ते भेजने के लिए प्रतिबंधित मेडिसिन इंजेक्शन और रैपर एकत्रित किए गए हैं। सूचना के बाद सोनौली पुलिस और एसएसबी 22वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने दोनों भाइयों के सुकरौली स्थित मकान पर छापा मारा था। वहां भारी मात्रा में प्रतिबंधित मेडिसिन बरामद की गई थी। उसमें दोनों भाई इरफान और आमिर आरोपी बनाए गए और जेल भेजे गए। उसके बाद भी दोनों भाई ड्रग्स के कारोबार में संलिप्त रहे।
---
भारत-नेपाल सीमा से नशीली दवाओं की तस्करी का धंधा बढ़ रहा

संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा से नशीली दवाओं की तस्करी का धंधा बढ़ रहा है। नशे की लत में फंसे युवाओं की बढ़ती मांग की वजह से दवाओं की खपत बढ़ी है। सीमावर्ती क्षेत्र में नशीली दवाओं की बरामदगी बयां कर रही है कि लाख कोशिशों के बाद भी नशीली दवाओं की तस्करी थम नहीं रही है।

जानकारी के अनुसार, दो साल में दस से अधिक बार नशीली दवा नेपाल ले जाने वालों को पकड़ कर चालान कर दिया गया। दवा ले जाने वालों में ज्यादा स्वयं प्रयोग करने व बेचने वाले होते हैं। स्वयं प्रयोग करने के साथ ही दवा को बेच देते हैं। नेपाल में नशीली दवाओं की मांग ज्यादा है। युवा सस्ती होने के कारण इस प्रयोग धड़ल्ले से करते हैं।



फरवरी 2021 से अगस्त 2021 तक ही करीब 692 करोड़ की नशीली दवाएं पकड़ी जा चुकी हैं। ऐसे में जिले की सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। सूचना है कि बॉर्डर के दोनों तरफ के युवा बड़ी तेजी से नशे के आदी हो रहे हैं। इसका फायदा इन ड्रग डीलरों को हो रहा है। अब सुरक्षाबलों ने इस पर शिकंजा कस दिया है।

---

नशीली दवाओं के साथ पकड़ा गया

महराजगंज। चार अप्रैल 2023 को श्याम काट पुल के पास अनिल कुमार यादव निवासी फुलवरिया फरेंदा और सोनू कुमार निवासी वाल्मीकिनगर सोनौली को नशीली दवा के साथ गिरफ्तार किया गया। 21 मार्च 2023 को सोनौली दुकान से छापा डाल कर सरफराज खान निवासी आंबेडकरनगर (सुकरौली) सोनौली को गिरफ्तार किया था। 21 फरवरी 2023 मोहम्मद आलम निवासी दोगहरा भैरहवा नेपाल को गिरफ्तार किया गया। 28 नवंबर 2022 को शाहबान व अंकित तिवारी निवासी सोनौली को कस्बे से ही गिरफ्तार किया गया। 30 अगस्त 2022 को सोनू कुमार निवासी सोनौली और हरदीपसिंह निवासी भैरहवा नेपाल के पास नशीली दवा बरामद हुई थी। 10 जून 2022 को राहुल प्रजापति निवासी गौतमबुद्धनगर, संजय शर्मा निवासी फुलगली नौतनवां और आमिर खान उर्फ पल्लू निवासी सुकरौली थाना सोनौली को गिरफ्तार किया गया। नौ जनवरी 2022 को परसा मलिक थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोहरगड्डी टोला छितवनिया के पास संतोष गुरुंग निवासी नेपाल के भरतपुर थाना भरतपुर जिला चितवन को पकड़ा गया। 10 अगस्त 2022 को थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोहरगड्डी टोला छितवनिया के पास से ईश मोहम्मद व उमेश कुमार निवासी ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर खुर्द थाना ठूठीबारी व राजेश परसा मलिक थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत परसा मलिक को गिरफ्तार किया गया था। 29 अक्तूबर 2022 को परसा मलिक थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत महदेइया तिराहे से आरोपी विकास कुमार वर्मा व रमजान अली निवासी ग्राम पंचायत बरगदवा थाना बरगदवा को गिरफ्तार किया गया।

---

नेपाल के बुटवल तक पहुंच रही नशीली दवाएं

दवा नशीली दवाओं का धंधा पूरी तरह से अपना पांव फैला चुका है। नेटवर्क नेपाल में है और तस्करी भारत से हो रही है। इन दवाओं का धंधा नेपाल तक पहुंच चुका है। नेपाल में नशे की दवाइयों तथा इंजेक्शन की भारी खपत को देखते हुए एक बड़ा रैकेट इसकी तस्करी में जुटा है। नेपाल के पोखरा, नारायण घाट भैरहवा, बुटवल तक प्रतिबंधित दवाइया पहुंच रही हैं।

--------

तीन साल में बरामद हुईं करोड़ों की नशीली दवाएं

महराजगंज। जिले में वर्ष 2019 से 2021 तक करोड़ों की नशीली दवाएं बरामद हुई थीं। 13 अगस्त 2019 को 22 लाख की दवाएं बरामद हुई थीं। सोनौली सीमा पर एक गोदाम में 36 बोरों में भरी हुई 22 लाख रुपये मूल्य की नशीली दवाओं का जखीरा बरामद हुआ था। इस मामले में मुख्य अभियुक्त नफीस सहित तीन लोग गिरफ्तार हुए थे। 6 फरवरी 2021 को 4 लाख की दवा बरामद हुई थी। सोनौली के सुकरौली टोले पर एक घर में तस्करी के लिए रखे गए 17 गत्ते में 4 लाख रुपये मूल्य की नशे की दवा और नकली स्टीकर मिला था। 7 फरवरी 2021 को 2 लाख की दवा मिली थी। सोनौली क्षेत्र के भगवानपुर में मीना मल्लाह के पास से नशीली दवाएं बरामद हुई थीं। गिरफ्तार महिला नेपाल की निवासी थी। 28 फरवरी 2021 को 55 हजार की दवा बरामद हुई थी। बरगदवा थाना क्षेत्र के असोगवा गांव में एसएसबी ने तस्करी के धंधे में लिप्त मुन्ना गौंड के पास से भरी मात्रा में नशे में इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन और टेबलेट बरामद की थी। 6 जुलाई 2021 को कोल्हुई थाना क्षेत्र के गुलहरिया गांव में अवैध रूप से चल रहे मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित दवाएं बरामद हुई थीं।


------

सस्ते में ही नशे की डोज पूरी हो जाती

पड़ोसी देश नेपाल में नशे के रूप में प्रयोग की जाने वाली दवाओं को वहां के युवा ज्यादा पसंद करते हैं। कारण ये है कि ये दवाएं भले ही जानलेवा हैं, पर सस्ते में ही नशे की डोज पूरी हो जाती है। यही वजह है कि तस्कर इसका पूरा फायदा उठाकर मालामाल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed