{"_id":"6a4ab60266586e476d04ba1b","slug":"assault-following-a-minor-dispute-fir-registered-against-three-individuals-including-the-village-head-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-180605-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मामूली विवाद में मारपीट, ग्राम प्रधान समेत तीन पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मामूली विवाद में मारपीट, ग्राम प्रधान समेत तीन पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
जद्दू-पिपरा गांव में मारपीट में एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल
परतावल। भिटौली थाना क्षेत्र के जद्दू-पिपरा गांव में मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में पीड़ित रविउल्लाह ने बताया कि बीते शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे उनका पुत्र अशफाक खान घर से बाहर निकल रहा था। इसी दौरान गांव के नसीबुल्लाह तेज रफ्तार बाइक लेकर गुजर रहा था। आरोप है कि बाइक अशफाक खान के शरीर से छू गई, जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। रविउल्लाह का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते नसीबुल्लाह ने अपने भाई ग्राम प्रधान जमिरूल्लाह और नेसार को बुला लिया।
तीनों आरोपी लाठी-डंडा दरवाजे पर पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे। जब रविउल्लाह ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया और मारपीट करते हुए उनका सिर फोड़ दिया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचीं रविउल्लाह की पत्नी सितारा खातून और पुत्र अशफाक खान को भी आरोपियों ने पीट दिया।
विज्ञापन
मारपीट में तीनों को चोटें आईं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद घायल पक्ष थाने पहुंचा और कार्रवाई की मांग की। घटना के बाद गांव में कुछ देर तक तनाव की स्थिति बनी रही। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
प्रभारी निरीक्षक भिटौली सतेंद्र कुमार राय ने बताया कि रविउल्लाह की तहरीर पर ग्राम प्रधान जमिरूल्लाह, उसके नसीबुल्लाह और नेसार के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।