फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Asha workers staged a sit-in protest over their eight-point demand and expressed their anger.

Maharajganj News: आठ सूत्री मांग को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना, जताया आक्रोश

Fri, 07 Nov 2025 02:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Asha workers staged a sit-in protest over their eight-point demand and expressed their anger.
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर पर धरना देती आशा।
इमरजेंसी सेवा को छोड़कर आशाओं का कार्य बहिष्कार जारी
विज्ञापन

महराजगंज। जिले के सदर, परतावल, मिठौरा, निचलौल और रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आशा कार्यकर्ताओं और आशा संगिनी ने जोरदार प्रदर्शन किया। केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर एसोसिएशन के बैनर तले आशा कार्यकर्ताओं और आशा संगिनी ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन कर अपनी मांगों को दोहराया।
आशा कार्यकर्ताओं का आंदोलन लंबित मानदेय दिलाने, न्यूनतम मजदूरी के हिसाब से एक निश्चित मानदेय देने, राज्य कर्मचारी का दर्जा देने, कार्यकर्ताओं का सपरिवार आयुष्मान कार्ड बनवाने, कार्यकर्ता की मृत्यु के बाद आश्रितों को नौकरी दिए जाने, दुर्घटना बीमा 10 लाख करने को लेकर है। इस दौरान इमरजेंसी सेवा को छोड़कर कार्यकर्ताओं ने बाकी कार्यों का बहिष्कार किया है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर पर आशा कार्यकर्ता एसोसिएशन के बैनर तले दर्जनों आशा बहनों ने आठ सूत्री मांग पत्र के साथ जोरदार धरना दिया। संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष विमला देवी ने बताया कि यह आंदोलन निश्चित मानदेय सुनिश्चित करने और कार्यकर्ताओं के हक-अधिकारों की रक्षा के लिए अनिवार्य हो गया है। धरने में सुमन, रामावती देवी, कुंती, जगवंता, अनीता, मीरा, शशिकला, संगिनी, प्रियंका, सुधा, कालिंदी, माधुरी, गुंजा व सरिता शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परतावल प्रतिनिधि के अनुसार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पर आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सुबह से ही दर्जनों की संख्या में आशा कार्यकर्ता सीएचसी के मुख्य द्वार पर एकत्रित होकर धरने पर बैठ गईं। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की। धरना शुरू होते ही आशाओं ने अस्पताल के मुख्य द्वार को बंद कर दिया, जिससे सामान्य मरीजों और तीमारदारों का अस्पताल में आना-जाना रुक गया। उन्होंने पर्ची काउंटर पर पर्चा बनवाने की प्रक्रिया पर भी रोक लगा दी। हालांकि, आंदोलनकारी महिलाओं ने इमरजेंसी सेवाओं को चालू रखा। आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि लंबे समय से वे अपने मानदेय में बढ़ोत्तरी, प्रोत्साहन राशि और स्थायी नियुक्ति की मांग कर रही हैं, लेकिन सरकार उपेक्षा कर रही है। धरने में प्रतिमा पटेल, राजकुमारी, माया, गीता, सुनीता, सुशीला देवी, पुष्पावती, सुधा, वंदनी, रंजना, उषा, नीतू यादव, सुधा पटेल, गायत्री, कलावती, मंजू व रीना आदि मौजूद रहीं।
सिसवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, बृहस्पतिवार की सुबह आशा एसोसिएशन की ब्लॉक अध्यक्ष रीना सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र में कार्यरत पूजा देवी, शीला, शशि, विनीता, जानकी देवी, दुर्गावती और सोनी जायसवाल ने स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए लगातार चौथे दिन धरना दिया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि मांगे माने जाने तक धरना लगातार चलता रहेगा। निचलौल और रतनपुर प्रतिनिधियों के अनुसार वहां भी आशा कार्यकर्ताओं के धरना देने की खबर है।

मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार, विकास खंड मिठौरा में कार्यरत आशा कार्यकर्ताओं और संगिनियों ने एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष जमीरून निशा के नेतृत्व में प्रदर्शन करके धरना दिया। इस दौरान आठ सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं में पूनम श्रीवास्तव, अनिता प्रजापति, सोमारी देवी, सीमा देवी,अनीता, संध्या पटेल आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed