{"_id":"689b9aa38dd2738aa50e9cbc","slug":"asha-will-make-abha-id-by-going-door-to-door-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-157054-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आशा घर-घर जाकर बनाएंगी आभा आईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आशा घर-घर जाकर बनाएंगी आभा आईडी
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर 15 अगस्त के बाद से घर-घर जाकर आभा आईडी बनाएगी। सीएमओ ने इस संबंध में सभी आशा कार्यकर्ताओं को सख्त निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक कार्यकर्ता प्रतिदिन कम से कम 10 आभा आईडी बनाए।
जानकारी के अनुसार, आभा आईडी, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का अहम हिस्सा है, जिसका मुख्य उद्देश्य हर नागरिक के लिए एक यूनिक डिजिटल हेल्थ आईडी तैयार करना है। इस आईडी के माध्यम से व्यक्ति का संपूर्ण स्वास्थ्य रिकॉर्ड जैसे जांच रिपोर्ट, इलाज का विवरण, दवाओं की जानकारी और डॉक्टर की सलाह एक ही स्थान पर सुरक्षित रहेगा।
इस सुविधा से मरीज को देश के किसी भी हिस्से में इलाज कराने में आसानी होगी, क्योंकि चिकित्सक को उसका पूरा स्वास्थ्य इतिहास तत्काल उपलब्ध हो जाएगा। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि उन्हें स्मार्टफोन के जरिए आईडी बनाने, आधार व मोबाइल नंबर के माध्यम से प्रमाणीकरण करने और डेटा को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपलोड करने की पूरी प्रक्रिया सिखाई गई है।