फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   As the heat increases, the demand for low-power fans increases.

Maharajganj News: तपिश बढ़ी तो बढ़ गई कम बिजली खपत वाले पंखों की डिमांड

Sat, 25 Apr 2026 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
As the heat increases, the demand for low-power fans increases.
फरेंदा हाइवे स्थित इलेक्ट्रॉनिक शोरूम पर पंखा खरीदता विद्यार्थी।
एक हजार से 1500 रेंज में 12 से 24 वाट के पंखे
विज्ञापन

कारोबारियों के मुताबिक प्रति दिन आठ से दस की बिक्री
महराजगंज। धूप की तल्ख़ी के बीच बढ़ते पारे ने लोगों को परेशान कर दिया है। गर्मी से राहत पंखा व कूलर ही दे रहे हैं। ऐसे में इनकी बिक्री मार्च की तुलना में बढ़ गई है। लेकिन लोग बिजली की खपत कम करने वाले सीलिंग या टेबल फैन की डिमांड अधिक कर रहे हैं। जिससे गर्मी से राहत का इंतजाम कम बिजली खर्च में भी हो सके।
गर्मी जिस रफ्तार से अपना असर दिखा रही उसी के सापेक्ष पंखा, कूलर, एसी, फ्रिज की बिक्री भी हो रही है। लेकिन कारोबारियों के मुताबिक कम से कम बिजली खपत करने वाले उत्पादों की डिमांड अधिक है जिससे वह इनका उपयोग भी करें और बिजली का बिल भी नियंत्रित आए। मुख्यालय से फरेंदा हाइवे पर इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के संचालक सुमित वर्मा ने बताया कि मार्च के सापेक्ष अप्रैल में पंखे की बिक्री सर्वाधिक हो रही है।
विज्ञापन

सबसे अधिक डिमांड डीसी मोटर से चलने वाले टेबल व सीलिंग फैन की है। यह 12 से 24 वाट बिजली खपत में भी भरपूर हवा फेंकते। इनका रेट भी 1000 से 1500 के बीच है जिसके कारण प्रति दिन 10 से 15 डीसी फैन आसानी से बिक रहे हैं। कारोबारी अमित कुमार ने बताया कि डीसी पंखे सस्ते व कम बिजली खपत के कारण अधिक बिक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्रिज,एसी व कूलर की खरीद भी लोग प्रोडक्ट पर बने स्टार से तय कर रहे हैं। जिस प्रोडक्ट मे जितने उत्पाद वह प्रोडक्ट उतनी ही कम बिजली से संचालित होता। इसको ध्यान में रखकर लोग इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की खरीद कर रहे हैं। बिजली की समस्या को देखते हुए ब्रांडेड कंपनियां भी अब कम बिजली खपत वाले प्रोडक्ट उतार रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed