{"_id":"65bd05c684efe78070042326","slug":"as-soon-as-sudhirs-body-reached-home-there-was-chaos-among-the-family-members-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-115002-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सुधीर का शव घर पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सुधीर का शव घर पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम
Fri, 02 Feb 2024 08:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 02 Feb 2024 08:39 PM IST
विज्ञापन
बृजमनगंज। सिद्धार्थनगर के पकड़ी चौराहे पर बृहस्पतिवार दोपहर प्लाई लदी ट्रेलर के नीचे दबने से बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सहजनवा बाबू निवासी सुधीर प्रताप सिंह की मौत हो गई थी। शुक्रवार को उनका शव घर पहुंचते तो परिजनों में कोहराम मच गया।
बृहस्पतिवार को वह पत्नी कंचन लता सिंह, पुत्र अंशुमान सिंह 12 वर्ष और आर्यन सिंह नौ वर्ष के साथ सुबह घर से टेंपो लेकर निकले थे। सुधीर प्रताप सिंह नगर पालिका सिद्धार्थनगर में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे। कभी-कभी वह टेंपो भी चला लेते थे। बृहस्पतिवार की सुबह घर से टेंपो लेकर निकले और बृजमनगंज स्टैंड से सवारी भर कर नौगढ़ के लिए गए थे। पकड़ी चौराहे पर सवारी बैठाने लगे। अभी चार ही सवारी गाड़ी में बैठी थीं कि जोगिया की तरफ से प्लाई लदा अनियंत्रित ट्रेलर मोड़ पर पलट गया। ट्रेलर के नीचे दबने से सुधीर प्रताप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में बृजमनगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़वा निवासी भी उसी गाड़ी में बैठे थे वह घायल हो गए हैं।