{"_id":"658c774f780fc4a12f0b9c07","slug":"arvind-became-president-of-tehsil-bar-association-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-12588-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने अरविंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने अरविंद
Thu, 28 Dec 2023 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
तहसील बार एसोसिएशन निचलौल के विजयी प्रत्याशी।
निचलौल। तहसील बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव बुधवार को संपन्न हुआ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी रामनरेश लाल श्रीवास्तव ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए अरविंद मिश्रा को 30 मत, देशदीपक पांडेय को 30 मत, महामंत्री पद के लिए द्धारिका प्रसाद को 30 वोट व सुनील कुमार को 30 वोट मिले। बराबरी के कारण अध्यक्ष व मंत्री पर 6 महीने दोनों लोग कार्य करेंगे।
तहसील बार एसोसिएशन में कुल 65 मतदाता है। इनमें से 61 लोगों ने मतदान किया। एक वोट अवैध पाया गया। कोषाध्यक्ष पद पर गजेन्द्र मिश्रा को 44 वोट, उनके प्रतिद्वंदी आनंद पटेल को 16 वोट मिले। संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर अविनाश चन्द केसरी को 35 वोट व उनके प्रतिद्वंदी राविंस पांडेय को 26 वोट मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए भोरिक यादव 37 वोट व हरिश्चंद्र राव 37 मत पाकर विजयी घोषित हुए। अतुलधर दूबे को मात्र 35 वोट मिले। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष कौशल गुप्ता, मुराद अली, राजेन्द्र प्रसाद, नंद कुमार गुफ्ता, पूजा सिंह, संजू श्रीवास्तव, हरिराम शर्मा आदि मौजूद रहे।संवाद