फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ARTO facilities will be online...you can change your name sitting at home

Maharajganj News: एआरटीओ की सुविधाएं होंगी ऑनलाइन...घर बैठे बदल सकेंगे नाम

Sun, 22 Dec 2024 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 22 Dec 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
ARTO facilities will be online...you can change your name sitting at home
महराजगंज। संभागीय परिवहन विभाग कार्यालय की 37 सेवाएं ऑनलाइन हो गई हैं। लोग अब आवेदक, डुप्लीकेट आरसी, पता, नाम परिवर्तन और मोबाइल नंबर घर बैठे ही बदल सकेंगे। इससे लोगों को एआरटीओ का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। अगले माह से यह सुविधाएं मिलने लगेंगी। इससे काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

पहले लोगों को हर काम के लिए एआरटीओ का चक्कर लगाया पड़ना था। लोगों की परेशानी को देखते हुए संभागीय परिवहन विभाग सभी सुविधाएं ऑनलाइन करने में जुट गया है। आवेदक डुप्लीकेट आरसी, पता, नाम परिवर्तन और मोबाइल नंबर घर बैठे ही बदल सकेंगे। इसके लिए विभाग को उपलब्ध कराए गए परिवहन-4 साफ्टवेयर को केंद्रीय परिवहन विभाग के कार्यालय से सीधे जोड़कर एआरटीओ ऑफिस की ऑनलाइन कार्यों की क्षमता बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन

इससे जो सेवाएं ऑनलाइन नहीं हुई हैं, वह भी ऑनलाइन हो जाएंगी। क्योंकि उनपर भी कार्य पूरा हो गया है। सेवाओं को शासन ऑनलाइन कर विभागीय कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का प्रयास कर रहा है। अभी ऑनलाइन कार्यों का ट्रायल चल रहा है। अगले माह से इसे प्रभावी करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरटीओ कार्यालय केंद्रीय परिवहन मंत्रालय के सॉफ्टवेयर से सीधे जुड़ रहा है। उपलब्ध कराया गया वाहन-4 सॉफ्टवेयर जुड़कर कार्य करने लगेगा। सॉफ्टवेयर का ट्रायल पूर्ण होने के बाद लोगों को कई सुविधाएं ऑनलाइन मिलने लगेंगी।
-आरडी प्रसाद वर्मा, संभागीय निरीक्षक, परिवहन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed