{"_id":"66a2dc3c78ab003bd008d204","slug":"arto-and-registry-office-raided-action-taken-against-five-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-127584-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: एआरटीओ और रजिस्ट्री कार्यालय में छापा, पांच पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: एआरटीओ और रजिस्ट्री कार्यालय में छापा, पांच पर कार्रवाई
Fri, 26 Jul 2024 04:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 26 Jul 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय और रजिस्ट्री कार्यालय में दलालों का हस्तक्षेप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार को सभी तहसीलों में उप जिलाधिकारियों के नेतृत्व में गठित टीम ने छापा डाला। इसमें चार संदिग्धों का शांतिभंग में चालान कर एक पर केस दर्ज हुआ।
एसडीएम सदर रमेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने रजिस्ट्री कार्यालय के पास छापा मारा। अपर एसडीएम शैलेंद्र गौतम की अगुवाई में एआरटीओ कार्यालय के पास टीम ने छापा डालकर चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसमें सुजीत एक व्यक्ति से लाइसेंस बनवाने के नाम 2500 रुपये नकद ले लिया। टीम ने उसे पकड़ लिया।
पूछताछ के लिए पकड़े गए सभी संदिग्धों को कोतवाली ले जाया गया। जबकि रजिस्ट्री कार्यालय में पकड़े गए संदिग्धों को पूछताछ कर छोड़ दिया गया। वहीं कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति की तहरीर पर सुजीत के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। अन्य आरोपियों को शांति व्यवस्था भंग के मामले में चालान किया गया है। इसके अलावा अतिरिक्त एसडीएम फरेंदा की ओर से तहसील नौतनवा, एसडीएम निचलौल द्वारा तहसील सदर, एसडीएम नौतनवा द्वारा तहसील निचलौल और तहसील फरेंदा के विभिन्न न्यायालयों एवं पटलों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान संदिग्धों व्यक्तियों को हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
चारों तहसीलों के विभिन्न कार्यालयों के पास संदिग्धों पर कार्रवाई की गई है। इसमें एआरटीओ कार्यालय चार संदिग्ध और रजिस्ट्री कार्यालय के पास चार संदिग्ध व्यक्ति पकड़े गए हैं। रजिस्ट्री कार्यालय के पास दबोचे गए संदिग्धों को पूछताछ कर छोड़ दिया गया है। एक आरोपी के विरुद्ध कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज हुआ है।
-डॉ. पंकज कुमार वर्मा, एडीएम