फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Arogya Mela: Victims of weather-borne diseases arrived in large numbers

आरोग्य मेला : बड़ी संख्या में पहुंचे मौसम जनित बीमारियों के शिकार

Mon, 28 Jul 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 28 Jul 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Arogya Mela: Victims of weather-borne diseases arrived in large numbers
महराजगंज। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान उमस भरी गर्मी और मौसम जनित बीमारियों से पीड़ित बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। मेले में खांसी, बुखार, दमा, सर्दी-जुकाम, टाइफाइड, मलेरिया, गैस, खुजली व चर्म रोगों के मरीजों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौक पर डॉ. रामस्वरूप मरीजों का इलाज करते मिले। दिनेश कुमार ने बताया कि वह अपने छह वर्षीय बेटे को सर्दी, खांसी और बुखार है। मेले में लेकर पहुंचा तो डॉक्टर ने सामान्य दवाएं दीं और खून की जांच के बाद दोबारा आने की सलाह दी। शकुंतला भारती ने बताया कि उनके शरीर पर लाल चकत्ते निकल आए हैं। डॉक्टर ने जिला अस्पताल जाकर चर्म रोग विशेषज्ञ से मिलने की सलाह दी है।
विज्ञापन

दोपहर 12:15 बजे पीएचसी बजही पर डॉ. कालिंदी सिंह मरीजों का इलाज कर रही थीं। मरीज सुनीता ने बताया कि अत्यधिक गर्मी के कारण उन्हें बुखार, सिरदर्द और कमर दर्द की शिकायत है। डॉक्टर ने कुछ दवाएं देकर सलाह दिया कि अगर आराम नहीं मिले तो जिला अस्पताल जाकर दिखाएं। इसी केंद्र पर दिवाकर ने बताया कि उसे टाइफाइड बुखार है लेकिन डॉक्टरों ने सिर्फ सामान्य बुखार की दवा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 1:20 बजे पीएचसी गड़ौरा में डॉ. संदीप कुमार मरीजों का इलाज करते मिले। यहां अंजली ने बताया कि वह एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित हैं और कई निजी क्लीनिकों से इलाज करा चुकी है लेकिन कोई राहत नहीं मिली। डॉक्टर ने मलेरिया जांच कराने की सलाह देकर कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर ही दवा दी जाएगी। मरीज लाल बहादुर ने बताया कि उन्हें दाद और खुजली की शिकायत है। मेले में उन्हें केवल एंटीबायोटिक दवा दी गई, लेकिन क्रीम नहीं दी गई।

डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह ने बताया कि अस्पतालों में आवश्यक दवाएं उपलब्ध हैं और बीमारी के अनुसार उनका वितरण सुनिश्चित किया गया। मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कृत पिपरा का निरीक्षण भी किया। यहां डॉ. मनोज मिश्रा मरीजों का उपचार कर रहे थे। निरीक्षण के समय 12:20 बजे तक कुल 32 मरीज सलाह और इलाज के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed