फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Arogya Mela: Patients suffering from stomach ache and fever reached hospital

आरोग्य मेला: पेट दर्द व बुखार से पीड़ित मरीज पहुंचे अस्पताल

Mon, 22 Apr 2024 05:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 22 Apr 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
Arogya Mela: Patients suffering from stomach ache and fever reached hospital
फरेंदा। आरोग्य मेले में रविवार को सबसे अधिक बुखार के मरीज पहुंचे। साथ ही बदलते मौसम व अनुचित खान पान के कारण पेट दर्द के मरीज भी अस्पताल पहुंचे। जिनको चिकित्सकों ने जांच कर दवा दी। गर्मी के मौसम में गैस्ट्रो के मरीज को उचित खान-पान की सलाह दी। तेज धूप व चिकित्सकों की मनमानी के कारण भी अस्पतालों पर मरीज नहीं पहुंच रहे हैं। अस्पतालों पर सन्नाटा पसरा रहा। आरोग्य मेले में कुल 76 मरीज ही पहुंचे।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लोक विद्या पीठ नगर पर 11 बजे तक 16 मरीज ही पहुंचे थे। 85 वर्ष की मीरा देवी पेट दर्द व बुखार से कराहती हुई अस्पताल पहुंचीं। चिकित्सक मुकेश गुप्ता व फार्मासिस्ट अरून चतुर्वेदी ने इलाज कर दवा दी। वहीं 64 वर्षीय दुर्गा प्रसाद को तेज खांसी के साथ बुखार से पीड़ित पहुंचे जिनको पैथोलॉजी में जांच कराने के बाद दवा दिया गया। मुरलीधर को पेट दर्द व उल्टी दस्त की शिकायत थी। जिनको इलाज कर दवा दिया गया। कुल 28 मरीज इलाज के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महदेवा दूबे में दिन में 12 बजे 36 मरीज पहुंचे थे। इसमें सबसे अधिक बुखार, चर्म रोग के साथ दर्द व ब्लड प्रेशर व शुगर के मरीज आए। नौ वर्ष नैतिक को तेज बुखार व अजय को अतिसार तथा राजेंद्र को उच्च रक्तचाप की समस्या रहीं। सुप्रिया को चमड़ी संबंधी समस्या रही। डाॅ. सीबी पांडेय व फार्मासिस्ट दिनेश चौधरी ने इलाज कर दवा का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेजार महदेवा में दिन में एक बजे चिकित्सक दुर्विजय नहीं पहुंचे थे। उनके जगह पर फार्मासिस्ट महेंद्र सिंह मरीजों का इलाज कर रहे थे। कुल 12 मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे, जिसमें सबसे अधिक खांसी के साथ बुखार के मरीज पहुंचे। अस्पताल पर पहुंची बुजुर्ग परमशीला देवी बुखार से पीड़ित रहीं, उनका इलाज कर दवा दी गई। फार्मासिस्ट ने बताया कि तेज धूप के कारण मरीजों की संख्या में आई है।
----------------------
आरोग्य मेले में आने में सभी मरीजों का बेहतर ढंग से इलाज किया गया। अगर कहीं लापरवाही हुई है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. राकेश कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed