फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Arogya Mela: Arrived groaning in pain, took medicine and went home

आरोग्य मेला : दर्द से कराहते पहुंचे, दवा लेकर घर गए

Sun, 17 Nov 2024 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 17 Nov 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Arogya Mela: Arrived groaning in pain, took medicine and went home
महराजगंज। रविवार को जिले के समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी, बदन दर्द से पीड़ित मरीज पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच कर दवा दी, इसके बाद सभी घर चले गए। वहीं मेले में विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं होने से इलाज कराने में परेशानी हुई। मौसमी बीमारियों से पीड़ित अधिकतर मरीज पहुंचे। 11:29 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरंदरपुर में डाॅ. विपिन शुक्ला मरीजों का इलाज करते मिले। मरीज सुनीता ने बताया कि मेरे चेहरे पर दाग-धब्बे बहुत ज्यादा हो गया है। आरोग्य मेले में इसके इलाज के लिए गई थी, जहां डॉक्टर साहब बोले की यहां पर जो जरूरी दवाएं हैं, उसे लेकर अपने चेहरे पर लगाइए। इससे अगर बीमारी ठीक नहीं होती है तो जिला अस्पताल में जाकर विशेषज्ञ डॉक्टर को दिखाइएगा।
विज्ञापन

12:15 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरपुर महंथ में सीएचसी अधीक्षक घुघली मरीजों का इलाज करते मिले। मरीज मीरा ने बताया कि मुझे दिनों से बहुत तेज बुखार है। अस्पताल गई डाॅक्टर साहब मौजूद मिले। बताया कि एक सप्ताह की दवाएं दे रहे हैं, अगर बुखार नहीं ठीक होगी तो फिर आइएगा। दीनानाथ ने बताया कि मुझे दाद की समस्या है। डाॅक्टर साहब ने सलाह दी। क्रीम देकर बोले ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन

1:21 बजे मिठौरा ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरिहरपुर में डाॅ. घनश्याम मरीजों का इलाज करते मिले। मरीज सुनील ने बताया कि मेरे कान में दिनों से बहुत तेज है। इसके इलाज के प्राइवेट क्लिनिक केंद्र पर दवा ली, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। आरोग्य मेले में आया, जहां पर डाॅक्टर ने कुछ दवाएं दी। छोटेलाल ने बताया कि मुझे शुगर की समस्या है। इसके इलाज के लिए अस्पताल गया था, जहां पर डाॅक्टर बोले कि सीएचसी मिठौरा में जाकर जांच करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------
जिले के समस्त पीएचसी पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में मरीजों को बेहतर इलाज किया जा रहा है। डाॅक्टरों को निर्देशित किया गया है कि मेले में जो भी मरीज पहुंचते हैं उनके इलाज में कोताही न बरती जाए। उन्हें बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
डॉ. केपी सिंह, उप मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed