फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Area residents in grief over the death of Airforce jawan

एयरफोर्स जवान के निधन से गम में क्षेत्रवासी

Sat, 17 Jul 2021 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Area residents in grief over the death of Airforce jawan
एयरफोर्स जवान के निधन से गम में क्षेत्रवासी
विज्ञापन

महराजगंज। जमुनिया गांव में सुबह 10:35 बजे एयरफोर्स के जवान रविंद्र नाथ यादव का पार्थिव शरीर लाया गया तो लोग फफक पड़े। अंतिम दर्शन के लिए भीड़ लग गई। भारत माता के जयघोष के साथ क्षेत्रवासियों ने श्मशान घाट तक अंतिम विदाई दी।

सदर कोतवाली क्षेत्र के जमुनिया गांव निवासी 28 वर्षीय रविंद्र नाथ यादव एयरफोर्स की बटालियन 122 एचएफ अंडोमान निकोबार में तैनात थे। उनकी तैनाती वर्ष 2013 में टेक्निकल पद पर हुई थी। पिता सूर्यनाथ यादव के रविंद्र इकलौते पुत्र थे। एक बहन बबिता हैं। उनकी शादी हो चुकी है। रविंद्र की शादी नहीं हुई थी। लीवर में दिक्कत की वजह से वह कुछ दिनों से बीमार थे। 15 जुलाई की सुबह बेंगलुरू एयरफोर्स अस्पताल में उनका निधन हो गया। उनके निधन की सूचना गांव पहुंचते ही परिवार वालों के साथ क्षेत्र के लोग गम में डूब गए। पिता सूर्यनाथ यादव एवं माता जानकी देवी रो रोकर बेहोश हो जा रहे थे। हर कोई जवान के घर पहुंचकर परिजनों का ढांढस बंधा रहा था। जवान का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह जहाज से गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचा। वहां से एयरफोर्स की गाड़ी से सुबह 10:35 बजे ग्राम जमुनिया लाया गया। गांव के पश्चिम तरफ रविंद्र के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया। चाचा दिनेश ने बताया कि रविंद्र बेहद मिलनसार थे। उनका असमय चला जाना दुखद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed