फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Applicants are making rounds of the office to get birth certificates made

Maharajganj News: जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदक लगा रहे कार्यालय का चक्कर

Tue, 18 Mar 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 18 Mar 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Applicants are making rounds of the office to get birth certificates made
महराजगंज। जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदकों को इन दिनों नगर पालिका कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है। कोई तीन महीने से चक्कर लगा रहा तो काेई छह महीने से परेशान है।
विज्ञापन

सोमवार को नगर पालिका परिषद कार्यालय परिसर में जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र के पटल पर आवेदकों की भीड़ लगी रही। कोई नया आवेदन करने आया था तो काेई अपने आवेदन कि स्थिति जानने के लिए परेशान था। नगर पंचायत चौक के सोनाड़ी देवी वार्ड के रहने वाले आकाश गोंड ने बताया की तीन महीने पहले बहन करिश्मा गोंड का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन

कई बार नगर पालिका का चक्कर लगाया, लेकिन अभी तक जन्म प्रमाणपत्र जारी नहीं हो सका। बाबू से जब इसके बारे में पूछा जाता है तो कहते हैं कि अभी आवेदन जिला मुख्यालय पर फंसा हुआ है। वहीं बांसपार बैजौली के छावनी टोला के रहने वाले वीरेंद्र ने बताया की बेटी अवंतिका का जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए तीन महीने पहले नगर पालिका में आवेदन किया था, लेकिन अभी तक जारी नहीं जो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन महीने से नगर पालिका का चक्कर लगा रहा हूं। नगर पालिका में जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र के पटल पर तैनात कर्मी के मुताबिक फरवरी से मार्च तक 185 आवेदन प्राप्त हुए हैं । उनको एसडीएम कार्यालय पर भेजा जा रहा है। जनवरी तक 600 से ज्यादा जन्म प्रमाण पत्र एसडीएम कार्यालय पर भेजे गए हैं अभी तक जारी नहीं हो सका। उप जिलाधिकारी सदर रमेश कुमार ने बताया कि अगर ऐसा है तो समस्या का त्वरित समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed