फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Any kind of negligence in the census will not be tolerated.

Maharajganj News: जनगणना में किसी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी

Fri, 20 Feb 2026 02:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Any kind of negligence in the census will not be tolerated.
आगामी जनगणना-2027 के लिए समन्वय समिति की बैठक में डीएम ने दिए निर्देश
विज्ञापन

जनगणना-2027 के लिए अम्बिका मौर्य को जनपद का प्रभारी नामित किया गया
महराजगंज। भारत की आगामी जनगणना-2027 के तहत जिलास्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें जिलाधिकारी ने जनगणना के सुचारू, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण संचालन के लिए तहसील, निकाय एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि यह भारत सरकार का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिस प्रकार निर्वाचन प्रक्रिया को पूरी तत्परता एवं गंभीरता से संपन्न कराया जाता है, उसी प्रकार जनगणना-2027 के कार्य को भी पूर्ण जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराया जाए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना दो चरणों में कराई जाएगी। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं भवनों की गणना की जाएगी तथा दूसरे चरण में जनसंख्या की गणना की जाएगी। उन्होंने अवगत कराया कि सभी प्रक्रिया सीएमएम पोर्टल के जरिए संपादित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश शासन की ओर से जनगणना-2027 के लिए अम्बिका मौर्य को जनपद महराजगंज का प्रभारी नामित किया गया है। बैठक में मौर्य ने प्रोजेक्टर के माध्यम से जनगणना प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि इसके लिए चार्ज अधिकारी, प्रगणक एवं सुपरवाइजर को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि गणना कार्य में किसी प्रकार की त्रुटि न हो।
उन्होंने जानकारी दी कि 7 मई से 21 मई 2026 तक स्व-गणना की अवधि निर्धारित की गई है, जिसके अंतर्गत नागरिक स्वयं अपनी आवश्यक जानकारी पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे। इसके उपरांत 22 मई 2026 से प्रगणक एवं सुपरवाइजर स्थलीय सत्यापन कर आंकड़ोंं को अंतिम रूप प्रदान करेंगे।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) डॉ. प्रशांत कुमार, अपर उप जिलाधिकारी विजय यादव, उपजिलाधिकारी फरेंदा एवं नौतनवा सहित संबंधित जिलास्तरीय अधिकारी एवं निकायों के अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed