{"_id":"67007981477b59d8e9040fe4","slug":"anti-corruption-team-caught-two-people-including-accountant-taking-bribe-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-132887-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रिश्वत लेते लेखपाल सहित दो को एंटी करप्शन टीम ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रिश्वत लेते लेखपाल सहित दो को एंटी करप्शन टीम ने दबोचा
Sat, 05 Oct 2024 04:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 05 Oct 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
सिंदुरिया थाने में गिरफ्तार लेखपाल और युवक से पूछताछ करती टीम।
निचलौल/सिंदुरिया/मिठौरा। निचलौल तहसील परिसर में शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे उस वक्त हड़कंप मच गया। जब एंटी करप्शन की टीम एक लेखपाल सहित दो लोगों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम दोनों को लेकर सिंदुरिया थाने पहुंच गई। जहां गिरफ्तार लेखपाल सहित दोनों से पुलिस और एंटी करप्शन की टीम पूछताछ करने में जुटी रही।
जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के चनकौली निवासी एक व्यक्ति की भूमि पैमाइश करना था। पैमाइश के लिए काफी दिनों से तहसील का चक्कर काट रहा था, लेकिन लेखपाल बगैर रिश्वत मिले उसकी समस्याओं को सुनने के लिए तैयार नहीं थे। काफी गुहार के बाद रिश्वत तय करने पर लेखपाल भूमि की पैमाइश करने के लिए किसी तरह तैयार हुए। वहीं शख्स ने एंटी करप्शन टीम को मामले की सूचना देकर रिश्वत लेकर तहसील पहुंच गया। जहां पर टीम के सदस्य तहसील परिसर में चारों तरफ सूचना देने वाले शख्स और लेखपाल पर निगरानी करने में जुट गई। कुछ ही देर बाद टीम के सदस्य शख्स से रिश्वत लेते लेखपाल और एक अन्य व्यक्ति को दबोच लिया। उसके बाद टीम दोनों को कब्जे में लेकर तत्काल तहसील से चली गई।
एसडीएम शैलेंद्र गौतम ने कहा की एंटी करप्शन टीम की तहसील पर छापा मारकर एक लेखपाल सहित दो लोगों को पकड़ सिंदुरिया थाने ले गई है। जहां पर टीम के सदस्य और पुलिस पूछताछ कर रही है। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर टीम की ओर से आगे की कार्रवाई की जाएगी। सिंदुरिया थानाध्यक्ष के मुताबिक लेखपाल मुन्ना लाल यादव निवासी अरदौना, अनिल कसौधन निवासी सिधावे के खिलाफ केस दर्ज किया हुआ है।
विज्ञापन
दो सौ मीटर दूर खड़ा था टीम का वाहन
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शख्स की सूचना पर निचलौल तहसील पहुंची एंटी करप्शन टीम तहसील से करीब दो सौ मीटर दूर तहसील चौराहे के पास वाहन खड़ी की थी। टीम में करीब 10 से अधिक सदस्य शामिल थे। टीम के वाहन पर मत्स्य विभाग का स्टीकर चिपकाया गया था। वाहन खड़ी करने के बाद टीम के सदस्य तहसील चौराहे से लेकर तहसील परिसर और कार्यालयों तक पहुंचकर जायजा लिया। फिर लेखपाल और एक अन्य व्यक्ति को दबोच लिया।
आज मांसाहार खाने से बरते सावधानी
सूत्रों की माने तो तहसील पर एंटी करप्शन टीम के पहुंचने की जानकारी पहले ही लग गई थी। उसके बाद राजस्व विभाग के एक ग्रुप में आज मांसाहार खाने से बरते सावधानी का मैसेज भेजकर जिम्मेदारों को आगाह किया गया था, लेकिन लेखपाल ग्रुप में मैसेज पढ़ने से चूक गया।
लेखपालों ने सिंदुरिया थाने पर नारेबाजी करते हुए किया प्रदर्शन
सिंदुरिया/मिठौरा। निचलौल तहसील पर रिश्वत लेते लेखपाल सहित दो की गिरफ्तारी के बाद अन्य लेखपाल आक्रोशित हो उठे। लेखपाल संघ की सूचना के बाद निचलौल तहसील सहित कई तहसील के लेखपाल भी सिंदुरिया थाने आ पहुंचे। उसके बाद एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई का विरोध करने लगे।
लेखपालों की बात नहीं बनी तो लेखपाल एंटी करप्शन टीम मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। पुलिस के समझाने के बाद भी लेखपाल संघ के सदस्य मानने को तैयार नहीं हो रहे थे। मामले को तूल पकड़ने देख पुलिस टीम ने कड़ा रुख अपनाते हुए लेखपालों को किसी तरह शांत कराया। काफी देर तक भारी संख्या में लेखपाल थाने के इर्द-गिर्द मंडराते रहे।
लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने नेतृत्व में चारों तहसील निचलौल, महराजगंज, नौतनवां और फरेंदा के लेखपालों का सिंदुरिया थाने पर जमावड़ा हो गया। थाने पर आये लेखपाल सोमनाथ भारती, ऋषिकेश शर्मा, असफाक अंसारी, मदन गोपाल, आशीष चौबे, जनक राज आदि का कहना है बिना साक्ष्य संदेह के आधार पर किसी भी व्यक्ति को अपराधी बनाना गलत है। एंटी करप्सन टीम ने निर्दोष लेखपाल को पकड़ कर उसको अपराधी बनाने पर तुली है। करीब आठ बजे अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।
तीन थानों की पुलिस ने संभाला
लेखपाल और एक अन्य व्यक्ति को एंटी करप्सन टीम की ओर से गिरफ्तार किए जाने से लेखपालों ने सिंदुरिया थाने पर जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे निचलौल एसडीएम शैलेंद्र गौतम ने लेखपालों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मामला उग्र देख निचलौल, सिसवा और सिंदुरिया थाने की पुलिस के जवान डटे रहे। बाद में एडीएम डॉ. पंकज वर्मा पहुंचे। उन्होंने समझा बुझाकर मामले को शांत कराया।