फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Another video of the hooligans of 3794 gang goes viral

Maharajganj News: 3794 गैंग के मनबढ़ों का एक और वीडियो हुआ वायरल

Mon, 03 Mar 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 03 Mar 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Another video of the hooligans of 3794 gang goes viral
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र में मनबढ़ों का आतंक कम नहीं हो रहा है। पुलिस अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है, लेकिन न तो गैंग कम होने का नाम ले रहा है और न ही गैंग की मनमानी।
विज्ञापन

पुलिस अगर हरपुर क्षेत्र में कार्रवाई करती है तो परतावल क्षेत्र में मनबढ़ों की मारपीट का वीडियो वायरल हो जाता है। बीते एक पखवारे में कतरारी चौकी क्षेत्र के परसिया इंदरपुर, हरपुर तिवारी क्षेत्र के तरकुलवा भटगांवा, सियरहीभार, परतावल क्षेत्र के छातीराम में मनबढ़ों का मारपीट करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई में जुटी ही थी कि तीन दिन पहले 3794 गैंग के सदस्यों ने एक युवक की सरेराह पिटाई कर दी। इसमें केस दर्ज कर पुलिस मामले की अभी जांच कर ही रही थी कि शनिवार को सोशल मीडिया पर छातीराम में मारपीट का वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने वीडियो के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लिया और शांतिभंग की आशंका में उनका चालान कर दिया। इसके साथ ही चौकी प्रभारी मनीष पटेल ने 3794 नंबर की बुलेट बाइक को भी सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अभी गैंग के सदस्यों की धर पकड़ में लगी थी कि रविवार को हरपुर क्षेत्र में मारपीट का एक और वीडियो वायरल हो गया। एक मिनट तीन सेकेंड के वायरल वीडियो में एक दर्जन से अधिक युवक एक अन्य युवक को दौड़ा दौड़ा र पीट रहे हैं।
वीडियो बना रहा युवक भी मारने के लिए ललकारते हुए सुना जा रहा है। हालांकि यह वीडियो कब का है और कहां का है, इसकी पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है, लेकिन वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सूत्रों की मानें तो गैंग के सदस्यों द्वारा मारपीट का पोस्ट डालकर दहशत फैलाने की कोशिश की जा रही है। श्यामदेउरवां पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर 13 बाइकों को सीज कर दिया है।

कार्रवाई के डर से जहां कुछ युवक घर छोड़ कर फरार हो गए हैं। वहीं दर्जनों युवकों ने व्हाट्सएप ग्रुप छोड़ दिया है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के अनुसार मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed