फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ANM should increase the progress of institutional delivery: CHC Superintendent

संस्थागत प्रसव की प्रगति बढ़ाएं एएनएम : सीएचसी अधीक्षक

Fri, 22 Dec 2023 07:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 22 Dec 2023 07:20 PM IST
विज्ञापन
ANM should increase the progress of institutional delivery: CHC Superintendent
महराजगंज। सदर सीएचसी सभागार में शुक्रवार को ब्लाॅक क्षेत्र के एएनएम की बैठक हुई, जिसमें संस्थागत प्रसव के प्रगति बढ़ाने पर जोर दिया गया। साथ ही उपकेंद्र पर खराब होने वाले उपकरणों की सूचनाएं ली गईं।
विज्ञापन

विभाग के ई-कवच पोर्टल पर सूचना फिडिंग करने में लापरवाही मिलने पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. केपी सिंह ने नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिया कि 27 दिसंबर से 31 जनवरी तक विटामिन ए संर्पूण कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके लिए सभी एएनएम जरूरी तैयारी पूर्ण कर लें। विटामिन ए जिस केंद्र पर नहीं है वह मंगवा लें, जिससे अभियान के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही आशा, आंगनबाड़ी के साथ बैठक कर नए बच्चों को सूची में शामिल करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खुटहां, मुडिला बाजार, परासखाड में बीपी मशीन खराब है। कुछ उपकेंद्र पर वजन मशीन न होने की सूचना मिली है। जिसे जल्द ही भेजने की कार्रवाई की जाएगी। तकनीकि सपोर्ट यूनिट के पदाधिकारियों ने बताया कि 18 उपकेंद्र के एएनएम द्वारा उच्च जोखिम महिलाओं का चिहिंकान बहुत कम किया जा रहा है। जिसपर सीएचसी अधीक्षक ने नाराजगी जाहिर की। सुधार लाने की चेतावनी दी। इस मौके पर ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक सूर्य प्रताप सिंह, नौसाद, प्रियंका, रिंकी एएनएम पुनिता, प्रियंका, मंजू, रागिनी, उषा, वंदना, निर्मला, पुष्पा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed