फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Animal smugglers are connected from Bihar to Nepal

Maharajganj News: बिहार से लेकर नेपाल तक जुड़े हैं पशु तस्करों के तार

Wed, 20 Nov 2024 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 20 Nov 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Animal smugglers are connected from Bihar to Nepal
महराजगंज/निचलौल। जिले में पशु तस्करों के सिंडिकेट को पुलिस ने कमजोर कर दिया है। बीते सात मार्च से अब तक एक भी मामले पशु तस्करी के नहीं सामने आए हैं। सीमावर्ती क्षेत्र में सख्ती बढ़ने से तस्करों ने रास्ता बदल लिया है।
विज्ञापन

बिहार के रक्सौल और बगहा क्षेत्र के अपना धंधा कर रहे हैं। जिले से पशुओं को खरीदकर पशु तस्कर ले जाते हैं। कुछ तो छुट्टा पशुओं को लेकर चले जाते हैं। उनको नेपाल पहुंचाकर मोटी रकम कमा रहे हैं।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, सीमा पर घुसपैठ और तस्करी रोकने को लेकर पुलिस सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्क है। यही कारण है कि बीते 7 मार्च 2023 के बाद से अब तक पशु तस्करी का कोई मामला सामने नहीं आया है। यह कार्रवाई निचलौल थाना क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा के करीब मिश्रवलिया गांव के पास पुलिस की ओर से की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस ने तस्करी के छह पशुओं को बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद से सेना और पुलिस पशु तस्करों को लेकर सतर्क हो गई। वहीं, पुलिस और सेना की सीमा पर सख्ती को देखते हुए पशु तस्करों ने रास्ता भी बदल लिया।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सीमावर्ती क्षेत्रों में सख्ती को देखते हुए पशु तस्कर अपना ठिकाना बिहार के रक्सौल और बगहा क्षेत्र में बना लिया है। पशु तस्कर मोटी रकम कमाने के लिए जिले से पशुओं को खरीदकर ठिकाने तक ले जाते हैं। इतना ही नहीं कुछ तस्कर तो मोटी रकम के लालच में छुट्टा गोवंशीय पशुओं को भी उठा ले जाते हैं। पशु तस्कर सुरक्षित ठिकानों पर पशुओं को ठहराव करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed