{"_id":"697d1825e2dea677d70c6644","slug":"animal-hospital-building-erected-without-pillars-maharajganj-news-c-206-1-mhg1032-170466-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बिना पिलर के ही खड़ा कर दिया पशु अस्पताल का भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बिना पिलर के ही खड़ा कर दिया पशु अस्पताल का भवन
विज्ञापन
नौतनवा के पुरैनिहा में करीब 70 लाख रुपयों की लागत से हो रहा पशु चिकित्सालय का निर्माण
नौतनवा। तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा पुरैनिहा में बिना किसी पिलर के खड़ा किया गया पशु चिकित्सालय का भवन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
बता दें कि तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा पुरैनिहा में सरकारी खर्च पर उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा करीब 70 लाख रुपयों की लागत से सरकारी पशु चिकित्सालय का निर्माण काफी तेजी से कराया जा रहा है। इसमें पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा आसपास के पशुपालकों के पशुओं का उपचार किया जाएगा। ऐसे में बिना किसी पिलर के कराया गया पशु चिकित्सालय भवन का निर्माण भविष्य के लिए खतरा बन सकता है।
उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड के सहायक अभियंता अभिषेक सिंह का कहना है कि निर्माणाधीन पशु अस्पताल का भवन मात्र एक तल का होने के नाते उसमें पिलर की कहीं आवश्यकता नहीं है। भवनों का निर्माण मानकीकरण के अनुरूप ही चल रहा है।