{"_id":"655fa2ecbcdec7bff90ff847","slug":"angered-by-not-getting-married-to-her-lover-the-girl-climbed-the-mobile-tower-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-10127-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: प्रेमी से शादी न होने से नाराज युवती मोबाइल टॉवर पर चढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: प्रेमी से शादी न होने से नाराज युवती मोबाइल टॉवर पर चढ़ी
विज्ञापन
प्रेमी से शादी न होने से नाराज युवती मोबाइल टॉवर पर चढ़ी
एक घंटे बाद लोगाें के समझाने पर उतरी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। भिटौली क्षेत्र के सेमरा राजा स्थित मोबाइल टॉवर पर बृहस्पतिवार सुबह एक युवती के चढ़ जाने से अफरा-तफरी मच गई। इसकी वजह से करीब एक घंटे तक अफरा-तफरी मची रही। आसपास के लोग और मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मी उसे नीचे उतरने के लिए अनुरोध करते रहे। काफी मान-मनव्वल के बाद सुबह आठ बजे टावर पर चढ़ी युवती नौ बजे के बाद नीचे उतरी। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
ग्रामीणों के मुताबिक लड़की अपने प्रेमी से शादी न होने से नाराज थी। बताया जाता है कि युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग है। युवती उस युवक से शादी की बात पर अड़ी है। शादी न होने की नाराजगी को लेकर बृहस्पतिवार सुबह महराजगंज-गोरखपुर हाईवे किनारे सेमरा राजा स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। वहां मौजूद लोगों ने उसे उतारने की पूरी कोशिश की, लेकिन युवती नहीं मानी। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर भिटौली पुलिस पहुंची।
कड़ी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे बाद युवती नीचे उतरी। इसके बाद पुलिस उसे अपने साथ थाने ले गई। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले भी युवती टावर पर चढ़ गई थी, स्थानीय पुलिस द्वारा समझा बुझा कर उसे नीचे उतरा गया था। युवती द्वारा बार-बार इस तरह की घटना को अंजाम देने का कारण क्या है, यह तो जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। इस मामले में अतिरिक्त थाना प्रभारी निरीक्षक सजनू यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।