{"_id":"67e809500857549a72041535","slug":"anger-over-opening-of-liquor-shop-protest-held-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-145736-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: शराब की दुकान खोलने पर आक्रोश, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: शराब की दुकान खोलने पर आक्रोश, किया प्रदर्शन
Sat, 29 Mar 2025 08:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 29 Mar 2025 08:23 PM IST
विज्ञापन
भिटौली। नगर पंचायत परतावल के महंत अवेद्यनाथ नगर वार्ड के परतावल कप्तानगंज मार्ग पर देसी शराब की दुकान खोले जाने नगरवासियों ने विरोध किया। शनिवार को करीब 10 बजे गांव में लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने शराब की दुकान आबादी से बाहर करने की मांग की।
नगरवासी संपूर्णानंद सिंह, प्रमोद ने बताया कि जहां देसी शराब की दुकान खोली जा रही है। वहीं इंटर कॉलेज और कई अन्य शैक्षणिक संस्थान, बैंक भी संचालित होते हैं। देसी शराब की दुकान खुलने से आने जाने वाले छात्राओं और बैंक उपभोक्ताओं के साथ आसपास के लोगों को परेशानियां उठानी पड़ेगी। सामाजिक माहौल प्रभावित होगा। इस दौरान जयप्रकाश मद्धेशिया, ऋतिक जयसवाल, प्रभुनाथ मद्धेशिया, डॉ. बीएन यादव, आनंद पांडेय, राधेश्याम प्रजापति, सतीश जायसवाल, माखन मद्धेशिया, संतोष मद्धेशिया, गंगाधर जायसवाल मौजूद रहे। संवाद