फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Anger over opening of liquor shop

Maharajganj News: शराब की दुकान खोलने पर आक्रोश

Tue, 23 Dec 2025 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Anger over opening of liquor shop
अड्डा बाजार। नौतनवा थाना क्षेत्र के मुड़ेहरा बाजार में नईकोट के नाम से आवंटित सरकारी देशी शराब की दुकान सड़क की पूर्वी पटरी पर अवैध ढंग से खोली गई है, जिस पर दोपहर बाद प्रतिदिन शराबियों का जमावड़ा लग जाता है। शराबी आपस में ऊंची आवाज में गाली गलौज, अश्लील बातें करते हैं, जिससे बहू बेटियों का घर से निकलना दुश्वार हो गया है।
विज्ञापन

मुड़ेहरा बाजार निवासी कुंदन प्रसाद, विकास गुप्ता, बेचू लाल गुप्ता, मदन गुप्ता ने बताया कि जहां शराब की दुकान खोली गई है, रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले राहगीरों और स्कूली बच्चों का मुख्य मार्ग है। 11 अक्तूबर को आईजीआरएस के माध्यम से मुख्यमंत्री पोर्टल पर और 25 नवंबर को एसडीएम नौतनवा को शराब भट्ठी हटवाने के लिए सामूहिक हस्ताक्षरित शिकायती पत्र दिया गया। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि आबकारी विभाग के जिम्मेदारों ने एसडीएम को जांच रिपोर्ट में गलत तथ्य बता दिया, जिससे यह दुकान यहां से नहीं हट पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed