फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Anganwadi workers will go to Lucknow to fulfill the demands

मांगों को पूरा कराने लखनऊ जाएंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Mon, 13 Dec 2021 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers will go to Lucknow to fulfill the demands
कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : MAHARAJGANJ
मांगों को पूरा कराने लखनऊ जाएंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यकर्ताओं का धरना 12वें दिन भी जारी
महराजगंज। मानदेय वृद्धि समेत अन्य मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को 12वें दिन भी धरना जारी रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी मांगों को पूरा कराने के लिए शासन काई पहल नहीं कर रहा है। लिहाजा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मंगलवार को लखनऊ में आयोजित प्रदर्शन में हिस्सा लेने जाएंगी।
संगठन की जिलाध्यक्ष छाया भारती ने कहा कि ईमानदारी से कार्य करने के बाद भी सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की अनदेखी रही है। 11 दिनों से स्थानीय स्तर पर धरना दिया जा रहा है, लेकिन अब तक किसी जिम्मेदार ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इससे नाराज कार्यकर्ता आरपार की लड़ाई लड़ने मूड में हैं तथा लखनऊ रवाना होने का मन बना चुके हैं।
विज्ञापन

जिला संरक्षक राधेश्याम मौर्या ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में बच्चों व गर्भवती महिलाओं को पोषाहार उपलब्ध कराने के बाद भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हितों की सरकार अनदेखी कर रही है। यदि समय रहते उनके समस्या का निदान नहीं किया गया तो और मुश्किल बढ़ेंगी। इस दौरान परवेज आलम, इस्तखार खां, रजनीश शर्मा, सरोज जायसवाल, राजमति, सुमन सैनी, रिंकी, निर्मला, सिंगारी, राधा देवी, अख्तर, विंध्यवासिनी, शांति, संगीता देवी, किरन देवी, संध्या, मीरा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed