{"_id":"68139cc25b00b8bfe0030494","slug":"anganwadi-workers-staged-a-sit-in-protest-demanding-to-be-declared-state-employees-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-148129-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: राज्य कर्मचारी घोषित करने की मांग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: राज्य कर्मचारी घोषित करने की मांग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
Thu, 01 May 2025 09:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 01 May 2025 09:39 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। राज्य कर्मचारी घोषित करने और मानदेय बढ़ोत्तरी सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिएशन के जिला इकाई पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। मांग पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
जिलाध्यक्ष छाया भारती ने बताया कि संगठन की ओर से मजदूर दिवस मनाया गया है। संगठन को जानकारी मिली है कि कुछ जिलों में एजुकेटर भर्ती किए जा रहे हैं। इस भर्ती को तत्काल रद्द किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की ओर से संचालित योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है, लेकिन मानदेय कम मिल रहा है।
इस मानदेय में परिवार के पालन में परेशानी हो रही है, लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। जिला संरक्षक राधेश्याम मौर्या ने कहा कि अगर सरकार मानदेय बढ़ोत्तरी सहित संगठन की ओर से की जा रही मांग को जल्द पूरा नहीं करेगी तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की सेवा नियमावली बनाई जाए। विभाग का कार्य करने के लिए मिले मोबाइल फोन बहुत ही खराब थे। इसे वापस लेकर कार्यकर्ताओं को बेहतर फोन दिया जाए। इस मौके पर राजमती, आयशा वेगम, ज्ञानमती, संध्या, शीला, रणजीत मौजूद रहे।