फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Anganwadi workers protest for honorarium increase

मानदेय वृद्धि के लिए आंगनबाड़ी वर्करों का विरोध प्रदर्शन

Sat, 22 Dec 2018 12:41 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 22 Dec 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers protest for honorarium increase
मानदेय वृद्धि के लिए आंगनबाड़ी वर्करों का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। मानदेय में संतोषजनक वृद्धि सहित अन्य मांगों के समर्थन में आंगनबाड़ी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की जिला इकाई शुक्रवार को जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज खेल मैदान से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंपकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की। 
विज्ञापन


संगठन की जिलाध्यक्ष छाया भारती ने कहा कि वार्ता के बाद भी सरकार की तरफ से अब तक मानदेय में वृद्धि की घोषणा नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हितों की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। इसके चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार की उदासीनता के कारण ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रदर्शन करने को विवश हुई हैं। सरिता जायसवाल ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी कराने के लिए संगठन अब आरपार की लड़ाई लड़ेगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्र्ताओं, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार आश्वासन देकर खामोश करा दे रही है। जिला संरक्षक राधेश्याम मौर्या ने कहा कि मुख्य सेविकाओं के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की व्यवस्था को समाप्त कर केवल आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वरिष्ठता एवं योग्यता के आधार पदोन्नत करने की मांग भी की जा रही है। सरकार इस मांग के प्रति भी गंभीर नहीं है।इस मौके पर सरोज जायसवाल, राजमती, सीमा विश्वकर्मा, शोभा, ज्ञानमती, नाजमा, टुनटुन, परवेज आलम, भानू शुक्ला, रुक्मिणी सिंह, चंदा देवी, सुमित्रा, संगीता, अनीता, सुशीला, आरती, विनीता, आशा जायसवाल, गंगोत्री, मंजू, ज्योति, जनार्दन शंभू, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed