फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Anarchic elements broke Ambedkar's statue, outrage

Maharajganj News: अराजक तत्वों ने तोड़ी आंबेडकर की प्रतिमा, आक्रोश

Tue, 18 Feb 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 18 Feb 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Anarchic elements broke Ambedkar's statue, outrage
घटना की जानकारी देते ग्राम प्रधान अमरजीत साहनी।
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के करमहा गांव में सोमवार को दिन में अराजक तत्वों ने आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। इससे ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। ग्रामीणों ने विरोध करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल सत्येंद्र कुमार राय मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कुछ देर बाद नायब तहसीलदार सदर देश दीपक तिवारी, राजस्व विभाग के अन्य कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत करने का प्रयास किया। ग्रामीणों का आरोप है कि इस तरह की घटनाएं समाज में सौहार्द बिगाड़ने की साजिश का हिस्सा हो सकती हैं। उन्होंने मांग की कि इस कृत्य में शामिल लोगों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।
विज्ञापन

वहीं अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और भरोसा दिलाया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन ने मौके पर ही क्षतिग्रस्त प्रतिमा को दुरुस्त कराने की व्यवस्था की। अधिकारियों की निगरानी में आंबेडकर प्रतिमा के पास सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। घटना के बाद से गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतेंद्र कुमार राय कोतवाल के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही दोषियों की गिरफ्तारी की जाएगी, लेकिन अभी तक इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। ग्रामीणों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed