फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   An Indian caught with 24 lakh Nepali rupees

Maharajganj News: 24 लाख नेपाली रुपये के साथ एक भारतीय पकड़ा

Wed, 16 Oct 2024 03:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 16 Oct 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
An Indian caught with 24 lakh Nepali rupees
परसामलिक। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के बीओपी भगवानपुर के 22वीं वाहिनी के जवानों ने मंगलवार को 24 लाख नेपाली नोट के साथ एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशाल कुमार निवासी मालवीय नगर नौतनवा महराजगंज के रूप में हुई है।
विज्ञापन

बीओपी प्रभारी इंस्पेक्टर जय प्रकाश के अनुसार भगवानपुर बाजार से नेपाल जाने वाले रास्ते पर सशस्त्र सीमा बल के जवान प्रतिदिन की तरह ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान एक भारतीय नागरिक को भारत से नेपाल बाइक से जाते हुए देखा। रोक कर जांच किया तो उसके पास से 24 लाख रुपये नेपाली मुद्रा बरामद हुई। उसके पास नेपाली मुद्रा से संबंधित कोई भी कागजात नहीं था।
विज्ञापन

पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह नेपाली मुद्रा नौतनवा बाजार से एक दुकानदार से लाया है। यह भैरहवा नेपाल में एक व्यक्ति को देना था। बरामद 24 लाख नेपाली मुद्रा को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क कार्यालय नौतनवा के सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed