फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   An elderly woman was beaten to death with a stick, case

Maharajganj News: बुजुर्ग महिला की डंडे से पीट-पीटकर की गई थी हत्या, केस

Sun, 25 May 2025 09:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 25 May 2025 09:27 PM IST
विज्ञापन
An elderly woman was beaten to death with a stick, case
फरेंदा। बृजमनगंज के बचगंगपुर में शुक्रवार की रात में संदिग्ध अवस्था में बुजुर्ग महिला का शव मिला था। मृतका के बेटे ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर एक व्यक्ति के खिलाफ डंडे से पीट-पीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बचगंगपुर निवासी ध्रूव प्रजापति ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि शुक्रवार की रात में टेंट हाउस पर काम करके दो बजे रात में लौटा तो देखा कि मां कुंता देवी 60 चारपाई से नीचे गिरी पड़ी हुई थी। घर के अंदर से बचगंगपुर निवासी पटटू उर्फ रामलला भाग रहा था। जैसे ही मां के पास पहुंचा तो मां खून से लथपथ पड़ी थी। मां के सिर से खून निकल रहा था। उसे उठाने का प्रयास किया तो उसकी मौत हो चुकी थी। आरोपी पटटू मां को जमीनी विवाद में डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दिया था। एक साल से दोनों के बीच जमीन का विवाद होना बताया गया। घटना के बाद काफी संख्या में लोग जुट गए। जिसकी सूचना मामी व पटटू की मां को फोन के जरिए दी। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी रही। थानाध्यक्ष बृजमनगंज सत्यप्रकाश सिंह के अनुसार तहरीर के आधार पर आरोपी पटटू उर्फ रामलला के विरूद्ध हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की जांच के लिए एसओजी टीम भी लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed