फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   An elderly man riding a bicycle on his way to duty was crushed by a truck.

Maharajganj News: ड्यूटी पर जा रहे साइकिल सवार बुजुर्ग को ट्रक ने कुचला

Thu, 19 Dec 2024 08:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 19 Dec 2024 08:36 PM IST
विज्ञापन
An elderly man riding a bicycle on his way to duty was crushed by a truck.
कप्तानगंज। निजी स्कूल में ड्यूटी पर जा रहे साइकिल सवार बुजुर्ग को रसोई गैस सिलिंडर लेेकर जा रहे ट्रक ने बृहस्पतिवार को कुचल दिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पकड़ियार विशुनपुर निवासी 60 वर्षीय ललई शर्मा कप्तानगंज के एक निजी स्कूल में बस में कंडक्टर का काम करते थे। बृहस्पतिवार को सुबह करीब सात बजे साइकिल से स्कूल जा रहे थे। अभी वह कप्तानगंज कस्बे के डीसीएफ चौक के पडरौना कप्तानगंज हाईवे पर जैसे चढ़ रहे थे कि रामकोला की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे रसोई गैस सिलिंडर लदे ट्रक ने कुचला दिया। दुर्घटना के बाद लोगों ने एंबुलेंस से कप्तानगंज सीएचसी पर भेजा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

एसएचओ धनवीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। मौके से चालक फरार हो गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव देखकर बेहोश हो गई पत्नी
ललई शर्मा कप्तानगंज कस्बे के एक निजी स्कूल 10 साल से बस कंडक्टर थे। बड़ा बेटा बिकाऊ मुंबई, मझौले बेटे राजेश मध्य प्रदेश और छोटा बेटा महेंद्र विदेश में काम करते हैं। तीनों बेटों की शादी हो चुकी है। पत्नी शांति देवी और नाती आकाश के साथ रहकर परिवार का भरण पोषण करते थे। मौत की खबर मिलते ही शांति देवी कप्तानगंज सीएचसी पहुंची और पति की शव देख कर बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed