{"_id":"6a779583054f2306830023dc","slug":"allegations-of-the-death-of-an-employee-due-to-harassment-by-mill-officials-tahrir-given-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-182912-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मिल अधिकारियों की प्रताड़ना से कर्मचारी की मौत का आरोप, दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मिल अधिकारियों की प्रताड़ना से कर्मचारी की मौत का आरोप, दी तहरीर
विज्ञापन
मृत कर्मचारी की पत्नी ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
मिल के एचआर ने आरोपों को बताया निराधार
सिसवा बाजार। कोठीभार थाना क्षेत्र के बरवां द्वारिका निवासिनी महिला ने एक चीनी मिल के यूनिट हेड व एचआर पर पति को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार प्रताड़ना की वजह से ही उसके पति की मौत हो गई। उसने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
भानुप्रिया ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उसके पति अरविंद सिंह एक चीनी मिल के चिकित्सालय में लगभग 22 वर्ष से कार्यरत थे। एक वर्ष पूर्व मिल प्रबंध तंत्र के यूनिट हेड और एचआर ने उन्हें कई बार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और नौकरी से हटाने की धमकी दी थी। इतना ही नहीं चार महीने पूर्व प्रबंध कमेटी ने उन्हें प्रताड़ित करते हुए बिना विधिक नोटिस दिए पद से अवमुक्त कर दिया।
इसको लेकर अरविंद सिंह ने श्रम आयुक्त गोरखपुर मंडल के न्यायालय में वाद दाखिल किया जो अभी भी विचाराधीन है। मुकदमे की जानकारी मिलने के बाद मिल की प्रबंध कमेटी ने पति को बुलवाकर मुकदमा उठाने का दबाव बनाते हुए दुर्व्यवहार किया, जिससे वे अवसाद में चले गए। बीते 5 अगस्त को मिल कर्मचारियों को घर भेजकर मुकदमा उठाने के लिए फिर दबाव बनाया गया। इससे उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
भानुप्रिया का कहना है कि उसके पति ही परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। उनके जरिए ही पूरे परिवार का भरण पोषण होता था। पीड़िता ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस बाबत चीनी मिल के एचआर ने बताया कि अरविंद सीजनल कर्मचारी थे। मिल का पेराई सत्र शुरू होने पर ही ड्यूटी पर आते थे। वे पहले भी बीमार रहते थे। उनकी पत्नी ने जो आरोप लगाया है, वह निराधार है। उनका मिल के ऊपर जो भुगतान बकाया है, उसे उनकी पत्नी को सहानुभूति पूर्वक दे दिया जाएगा।
वहीं प्रभारी निरीक्षक थाना कोठीभार अखिलेश वर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।