{"_id":"6880d597b07625de4404d148","slug":"allegations-of-harassment-of-traders-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-155361-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप
Wed, 23 Jul 2025 05:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 23 Jul 2025 05:59 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद उद्योग व्यापार मंडल ने जीएसटी विभाग की कथित नीतियों और व्यापारियों के उत्पीड़न के विरोध में बुधवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेश कुमार रुंगटा ने कहा कि जीएसटी विभाग की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने और व्यापारियों के हित में नीतिगत सुधार की मांग की गई।
जीएसटी विभाग धारा-79 के तहत वसूली, सर्वे और छापेमारी के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहा है। संगठन ने बताया कि कुछ महीनों से राज्य कर विभाग की ओर से व्यापारियों के बैंक खातों को बिना पर्याप्त सूचना के सीज किया जा रहा है और खातों से धनराशि की वसूली की जा रही है।
ई-मेल के जरिए नोटिस भेजे जा रहे हैं, लेकिन तकनीकी जागरूकता की कमी के कारण कई व्यापारी इन नोटिसों को समय पर देख नहीं पाते, जिसके परिणामस्वरूप उनके खाते सीज हो रहे हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा, ट्रिब्यूनल के अभाव में व्यापारी अपील का अधिकार भी नहीं भुना पा रहे हैं। इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारी संजय कुमार, जयराम सिंह, अजय मद्धेशिया, अमरनाथ गुप्ता और प्रमोद जायसवाल मौजूद रहे। संवाद