फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Allegations of harassment of traders in the name of vehicle checking

Maharajganj News: वाहन जांच के नाम पर व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप

Wed, 03 Jun 2026 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 03 Jun 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Allegations of harassment of traders in the name of vehicle checking
नौतनवा। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष संतोष जायसवाल के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को एसडीएम नवीन प्रसाद से मिला। व्यापारियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें पत्र सौंपकर स्थानीय पुलिस पर वाहन जांच के नाम पर व्यापारियों के उत्पीड़न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

व्यापारी नेता संतोष जायसवाल, गौतम जोशी, विंध्याचल अग्रहरि, अमर सिंह, राजू दुबे, अनिल जायसवाल, रवि मद्धेशिया, राम प्रसाद उर्फ रंगीला आदि का कहना है कि नौतनवा पुलिस चौक-चौराहों पर अभियान चलाकर प्रतिदिन वाहनों की जांच कर रही है। इससे स्थानीय व्यापारियों के अलावा ग्राहकों को भी आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन कस्बे में जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि दुकानों के बाहर कुछ मिनटों के लिए खड़ी की जा रही ग्राहकों की वाहनों का भी पुलिस चालान काट दे रही है, जिसके कारण ग्राहक दुकानों पर आने से कतरा रहे हैं। व्यापारियों ने एसडीएम को पत्र सौंपकर नाराजगी व्यक्त करते हुए अपील की है कि पुलिस द्वारा जांच अभियान कस्बे के बाहर छपवा तिराहा एवं बनैलिया मंदिर चौराहा के आसपास चलाया जाए, जिससे कि व्यापारियों को सहूलियत मिल सके ।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम नवीन प्रसाद का कहना है कि व्यापारियों को किसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ा। इसके लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से कटिबद्ध है। व्यापारियों ने वाहन चालान को लेकर जो समस्या सामने लाई गई है, उसके संबंध में सीओ नौतनवा से वार्ता कर जल्द ही उसका समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed