{"_id":"623221767a36f633a258f823","slug":"allegations-of-fraud-in-the-name-of-sending-abroad-maharajganj-news-gkp430214882","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप
मिठौरा। ठूठीबारी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बेलवा निवासी शायरा खातून ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए चौक थाने में तहरीर दी है।
शायरा खातून ने पुलिस को बताया कि चौक थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मधुबनी निवासी एक व्यक्ति ने विदेश भेजने के नाम पर उनके पुत्र मेहदी हसन से एक लाख बीस हजार रुपये नगद ले लिया। इसके बाद वीजा, हवाई जहाज टिकट देकर दिल्ली एयरपोर्ट भेज दिया।
एयरपोर्ट पर कर्मचारियों ने वीजा और टिकट को फर्जी बताकर एयरपोर्ट से बाहर निकाल दिया। सायरा ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की। चौक थाना प्रभारी ने श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।