{"_id":"676d527913ce58c05801e072","slug":"allegations-of-corruption-against-pradhan-villagers-protest-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-139092-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: प्रधान के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप, ग्रामीणों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: प्रधान के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप, ग्रामीणों ने दिया धरना
Thu, 26 Dec 2024 06:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 26 Dec 2024 06:26 PM IST
विज्ञापन
सिसवा बाजार। सिसवा ब्लाॅक के ग्रामसभा सोनबरसा में भाकपा माले के बैनर तले ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए भ्रष्ट अधिकारियों व ग्राम प्रधान के खिलाफ धरने पर बैठ गए। उन्होंने कार्रवाई न होने पर 28 से आमरण-अनशन, भूख हड़ताल की चेतावनी दी।
ग्रामसभा सोनबरसा में कामरेड संजय निषाद, गौरव ओझा, रामउग्रह निषाद, प्रभु चौधरी, परसन निषाद, संस्कार मिश्रा, राजकुमारी देवी, रामसुरेश चौधरी, जगरनाथ साहनी, पन्नेलाल, कमला, कैलाश,अशोक, महंथ, सत्यप्रकाश ने विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते होते हुए कहा कि नौ लाख रुपये की लागत से मनरेगा पार्क बना सिर्फ खानापूर्ति की गई। बाकी धन का बंदरबांट कर लिया गया। धरने पर बैठे ग्रामीणों ने कहा कि अगर इस मामले में जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो 28 दिसंबर से आमरण-अनशन और भूख हड़ताल किया जाएगा। संवाद