फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Allegation of fraud of seven lakhs in the name of getting job for son

Maharajganj News: बेटे की नौकरी लगवाने के नाम पर सात लाख की ठगी का आरोप

Sun, 08 Dec 2024 02:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Allegation of fraud of seven lakhs in the name of getting job for son
सिंदुरिया। ग्राम सभा पतरेगवा की महिला ने बेटे की चतुर्थ श्रेणी पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर सेमरा गांव के एक शख्स पर सात लाख 50 हजार रुपये की ठगी करने का आरोप लगाते हुए एसपी को प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। सिंदुरिया पुलिस ने एसपी के निर्देश पर आरोपी पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम पतरेगवा की रहने वाली आयशा ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि बबलू उर्फ़ अशफाक निवासी ग्राम सेमरा थाना सिंदुरिया ने उसके बेटे अख्तर को लोक निर्माण विभाग में चतुर्थ श्रेणी पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर सात लाख 50 हजार रुपये की मांग की। आरोपी के पूर्व परिचित होने के कारण वह उसकी बातों में आ गई और खेत बेचकर रुपये दे दिए।
विज्ञापन

महिला ने तहरीर में कहा है कि रुपये वापस मांगने पर 16 अगस्त को आरोपी ने एक लाख 20 हजार रुपये वापस कर दिए। बाकी रुपये किस्तों में देने की बात कही। मगर, अब तक उसने रुपये वापस नहीं किए हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष छोटेलाल ने आरोपी पर केस दर्ज करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed